
पुणे के नागपुर में रफ्तार का कहर, ओवर स्पीड कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, लोगों ने की तोड़फोड़
AajTak
महाराष्ट्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुणे में पोर्श से दो लोगों को कुचलने के बाद अब नागपुर में भी एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी. कार में बैठे लोग नशे में थे. धक्का लगने के बाद गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी. पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया है.
महाराष्ट्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुणे में पोर्श कार कांड के बाद अब नागपुर में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन लोगों को घायल कर दिया. इसके बाद लोग नाराज हो गए और उन्होंने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी. यह घटना नागपुर के जेंदा चौक की है.
इस घटना को लेकर नागपुर पुलिस ने भी जानकारी दी है. नागपुर के डीसीपी गोरख भामरे ने कहा, कोतवाली पुलिस स्टेशन के जेंडा चौक इलाके में रात करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला, उसका बच्चा और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए.
#WATCH | Maharashtra: People vandalised the speeding car that hit and injured 3 people at the Zenda Chowk area in Nagpur (24/05) https://t.co/jWOzXUu4wn pic.twitter.com/mVcswMWCUI
अधिकारी ने कहा, घटना के बाद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस मामले में पुलिस ने 3 युवकों और कार चालक को हिरासत में लिया है. कार से शराब की बोतलें और नशीला पदार्थ बरामद हुआ. आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है.
बता दें कि बीते दिनों पुणे में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से पोर्श कार चला रहा 17 वर्षीय नशे में धुत नाबालिग ने 24 साल के अनीश अवधिया और अश्विनी कोस्टा को कुचल दिया.
आरोपी नाबालिग को निचली कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी थी जिसे बाद में रद्द कर दिया गया. नाबालिग के पिता, प्रसिद्ध बिल्डर विशाल अग्रवाल हैं, जिन्हें संभाजीनगर में गिरफ़्तार किया गया था. इस मामले में टेम्प्रोरी रजिस्ट्रेशन यानी अस्थायी पंजीकरण के साथ इस गाड़ी का इस्तेमाल सिर्फ आरटीओ तक आने-जाने के लिए किया जा सकता था.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









