
पुणे: कट्टरपंथी इंजीनियर जुबैर को महाराष्ट्र ATS ने किया गिरफ्तार, अलकायदा से मिला कनेक्शन
AajTak
महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने पुणे में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुबैर हंगरगेकर को युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एटीएस ने कहा कि जुबैर का पर अलकायदा से कनेक्शन मिला है और वह भारतीय उपमहाद्वीप विंग में युवाओं को भर्ती करने के लिए धार्मिक उपदेश देकर ब्रेनवॉश करता था. उसके पास के बम बनाने का मैनुअल भी बरामद हुआ है.
महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने पुणे में कार्यरत एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुबैर हंगरगेकर को पेशेवर और सामाजिक नेटवर्क का इस्तेमाल कर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है.
एटीएस ने बताया कि पुणे के सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुबैर हंगारगेकर को अलकायदा और उसके भारतीय उपमहाद्वीप विंग (एक्यूआईएस) के लिए भर्ती करने तथा चरमपंथी विचारों को फैलाने के गंभीर आरोप है. जुबैर को 27 अक्टूबर को UAPA (अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट) के तहत गिरफ्तार किया गया है.
एटीएस ने बताया कि जुबैर महाराष्ट्र के सोलापुर का रहने वाला है और पुणे में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत था. वह सालाना करीब 22 लाख रुपये कमाता था.
युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश
एटीएस का दावा है कि जुबैर ने अपने पेशेवर और सामाजिक नेटवर्क का इस्तेमाल कर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश की.
जांचकर्ताओं का कहना है कि हंगरगेकर कई टेलीग्राम ग्रुप चलाता था, जहां कथित तौर पर गज़वा-ए-हिंद, खिलाफत की स्थापना और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के खारिज होने जैसे विषयों पर चर्चा होती थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









