पुणे: अब आ गया पान का ATM, चौबीसों घंटे लुत्फ उठा सकेंगे शौकीन, Photos
AajTak
पान के शौकीनों को खाने के बाद जब तक पान नहीं मिलता, अधूरा-अधूरा सा लगता है. लेकिन ये पान बाज़ार में तभी तक मिल सकता है जब तक दुकानें खुली हों. पुणे में पान के तलबगारों के लिए अब 24 घंटे पान मिलने का जुगाड़ हो गया है. ये मुमकिन हुआ है पान की ऑटोमेटिक मशीन यानि एटीएम की वजह से.
पान के शौकीनों को खाने के बाद जब तक पान नहीं मिलता, अधूरा-अधूरा सा लगता है. लेकिन ये पान बाज़ार में तभी तक मिल सकता है जब तक दुकानें खुली हों. पुणे में पान के तलबगारों के लिए अब 24 घंटे पान मिलने का इंतेजाम हो गया है. ये मुमकिन हुआ है पान की ऑटोमेटिक मशीन यानी एटीएम की वजह से. (फोटो- पंकज खेलकर) कोरोना केस फिर बढ़ने की वजह से पुणे में फिलहाल रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू है. इसलिए रात को मशीन को ढक दिया जाता है. सामान्य दिनों में मशीन से 24X7 पान मिलने का इंतेजाम रहेगा. जिस दुकान ने पान के शौकीनों के लिए इस मशीन की व्यवस्था की है, उसका नाम भी शौकीन ही है. इस दुकान मालिक का दावा है कि ये मशीन ‘भारत की पहली ऑटोमेटिक पान डिस्पेंसर’ है. इसे एक हफ्ता पहले ही लगाया गया. इस मशीन से अपने स्वाद का पान निकालने के लिए आपको एटीएम पर बारकोड स्कैन करना होगा. इंटरफेस से आपके फोन पर उपलब्ध पानों की लिस्ट आ जाएगी. इसका ऑनलाइन पेमेंट करने पर एक छोटे बॉक्स में साफ-सुथरे ढंग से पैक किया हुआ पान बाहर आ जाएगा. मैंगो, चॉकलेट, आइरिश क्रीम, मसाला, ड्राई फ्रूट, मघई आदि तमाम तरह के स्वाद वाले पान यहां मौजूद हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










