
'पीड़ित हूं, आतंकवादी नहीं', जेल से रिहा होने के बाद बोले राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी रविचंद्रन
AajTak
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में दोषी रविचंद्रन ने जेल से रिहा होने के बाद कहा कि उन्हें आतंकी या हत्यारे के रूप में नहीं बल्कि एक पीड़ित के रूप में देखना चाहिए. समय और शक्ति निर्धारित करती है कि कौन आतंकवादी या स्वतंत्रता सेनानी है.
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्याकांड में दोषी रविचंद्रन ने जेल से छूटने के बाद कहा कि नॉर्थ इंडिया के लिए लोगों को उन्हें किसी आतंकी या मर्डरर के रूप में नहीं बल्कि पीड़ित के रूप में देखना चाहिए.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रविचंद्रन ने कहा कि नॉर्थ इंडिया के लोगों को हमें आतंकवादी या हत्यारे के बजाय पीड़ित के रूप में देखना चाहिए. समय और शक्ति निर्धारित करती है कि कौन आतंकवादी या स्वतंत्रता सेनानी है. करीब 3 दशक बाद जेल से बाहर आने पर रविचंद्रन ने कहा समय हमें निर्दोष के रूप में आंकेगा, भले ही हम आतंकवादी होने के लिए दोषी हों.
सुप्रीम कोर्ट ने रविचंद्रन, नलिनी श्रीहरन और अन्य को यह कहते हुए आजीवन कारावास से रिहा कर दिया कि उन सभी छह ने अपराध के संबंध में अपनी सजा पूरी कर ली है. रविचंद्रन ने राजीव गांधी की हत्या के पीछे एक 'बड़ी साजिश' का हिस्सा होने से भी इनकार किया है. रविचंद्रन ने इंडिया टुडे से कहा कि हमने तमिल गौरव और तमिल आंदोलन के लिए कुछ चीजें की हैं, लेकिन हम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल नहीं हैं. हमने ऐसा कुछ नहीं किया जिसके लिए उम्रकैद या मौत की सजा मिले.
सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी असाधारण शक्ति का उपयोग करते हुए इस साल 18 मई को पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया था, जिन्होंने 30 साल से अधिक जेल की सजा काट ली थी. बीते शुक्रवार को शीर्ष अदालत ने कहा कि उसका पिछला आदेश अन्य सभी दोषियों पर समान रूप से लागू होता है.
1991 में हुई थी राजीव गांधी की हत्या
21 मई 1991 को एक चुनावी रैली के दौरान तमिलनाडु में एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी. उन्हें एक महिला ने माला पहनाई थी, इसके बाद धमाका हो गया. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई थी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








