
पीठ दर्द बोलकर महिला ने 8 महीने की छुट्टी ली, बॉस ने डांस करते देखा तो लिया एक्शन
AajTak
महिला कर्मचारी ने पीठ दर्द का बहाना बनाकर ऑफिस से 8 महीने की पेड लीव ली. लेकिन असल में वो डांस करने और घूमने में व्यस्त थी. फिर उसने अपने वीडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए जिसे बॉस ने देख लिया. इसके बाद महिला पर एक्शन हो गया. उसकी नौकरी चली गई.
एक महिला कर्मचारी को झूठ बोलकर छुट्टी लेने के आरोप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया. उसने पीठ दर्द का बहाना बनाकर बॉस से छुट्टी मांगी थी. लेकिन छुट्टी लेकर वो डांस वीडियो बना रही थी. उसने कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिए जिन्हें बॉस ने देख लिया और उस पर एक्शन हो गया. मामला स्पेन का है.
स्पेनिश न्यूज पेपर La Vanguardia के मुताबिक, महिला कर्मचारी का नाम पायडैड बताया गया है. वह सेमार्क एसी ग्रुप नाम की कंपनी में साल 2006 से कैशियर के रूप में काम कर रही थी. पिछले साल उसने ऑफिस में पीठ दर्द होने का बहाना बनाया और करीब 8 महीने की पेड लीव पर चली गई. मगर इस दौरान पायडैड TikTok पर अपने डांस वीडियोज शेयर करते रही.
उसके इन डांस वीडियोज को बॉस ने देख लिया जिसके बाद तो महिला कर्मचारी की शामत आ गई. बॉस ने उसे नौकरी से निकाल दिया. इस फैसले के खिलाफ पायडैड लेबर कोर्ट पहुंच गई लेकिन वहां से उसे निराशा हाथ लगी. हाल ही में कोर्ट ने मार्केट कंपनी द्वारा लिए गए फैसले को सही ठहराया. हालांकि, पायडैड के पास सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का विकल्प अब भी है.
पीठ दर्द का बताकर डांस कर रही थी महिला
रिपोर्ट के मुताबिक, पायडैड ने कंपनी में पेड लीव का कारण बताया कि उसके पीठ में भयंकर दर्द है और इस वजह से वो ऑफिस नहीं आ सकती. लेकिन, असल में ये सिर्फ एक बहाना था. क्योंकि छुट्टियों में आराम करने के बजाय पायडैड अपने टिकटॉक पर डांस और घूमने के वीडियो शेयर करती रही.
ऐसे में जब बॉस ने टिकटॉक पर इन वीडियोज को देखा तो वो भड़क उठा और उसने पायडैड को तुरंत नौकरी से निकाल दिया. कंपनी द्वारा भेजे गए मेल में लिखा गया कि पायडैड डांस के ऐसे स्टेप कर रही है जो उनकी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से करना असंभव है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










