
'पीट-पीटकर बेहोश किया, फिर जिंदा जला दिया...', नोएडा की निक्की पर ससुराल वालों के अत्याचार की कहानी बहन की जुबानी
AajTak
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता निक्की की हत्या कर दी गई. आरोप है कि पति विपिन और परिजनों ने मारपीट कर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. महिला का बेटा वीडियो में कहता दिखा कि 'पापा ने मम्मी को जलाया' पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है.
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बुरी तरह पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद मृतका की बहन और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित परिवार का कहना है कि मृतका निक्की की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव निवासी विपिन से हुई थी. शादी में स्कॉर्पियो कार समेत पर्याप्त दहेज दिया गया था. इसके बावजूद शादी के बाद से ही पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर लगातार 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे. पीड़ित परिवार ने उनकी मांग पूरी करने के लिए एक और कार भी दी, लेकिन मारपीट और प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, बेटा बोला- 'पापा ने लाइटर से आग लगा दी'
परिजनों का आरोप है कि कई बार पंचायत कर समझौता करने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी बाज नहीं आए. निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन, जिसकी शादी भी इसी परिवार में हुई थी, दोनों को अक्सर प्रताड़ित किया जाता था. कंचन ने बताया कि बीते गुरुवार को उसके सामने ही आरोपियों ने उसकी बहन निक्की को बुरी तरह पीटा और गले पर हमला किया. जब वह बेहोश हो गई तो उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई.
पड़ोसियों की मदद से किसी तरह निक्की को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस पूरे मामले में एक और बड़ा खुलासा तब हुआ जब मृतका के बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में मासूम बेटा साफ-साफ कहता नजर आ रहा है कि 'पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा' इस बयान ने मामले को और गंभीर बना दिया है. परिजनों ने निक्की की मौत के बाद कासना थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की.
देखें वीडियो...

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








