
पीएम-सीएम को हटाने वाले बिल को TMC ने बताया तमाशा, JPC का करेगी बॉयकॉट
AajTak
लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सांसदों वाली जेपीसी को इन तीन विधेयकों की समीक्षा का जिम्मा सौंपा गया है. जेपीसी को नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में अपनी रिपोर्ट पेश करनी है.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शनिवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को 30 दिनों की गिरफ्तारी पर हटाने के लिए बनाए गए तीन विधेयकों की समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (TMC) को तमाशा करार देते हुए इसमें कोई सदस्य नामित नहीं करने का ऐलान किया. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा कि वह इस समिति में अपना कोई प्रतिनिधि नहीं भेजेगी.
सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी (SP) भी जेपीसी में अपने किसी सदस्य को भेजने के पक्ष में नहीं है. टीएमसी के राज्यसभा नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि टीएमसी और सपा, जो कांग्रेस के बाद संसद में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टियां हैं, उन्होंने जेपीसी में शामिल नहीं होने का फैसला किया है. उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी की बहुमत के कारण ये समितियां पक्षपातपूर्ण हो जाती हैं.
ओ’ब्रायन ने कहा, 'लोकसभा और राज्यसभा के अध्यक्ष मिलकर जेपीसी के अध्यक्ष का चयन करते हैं, और सदस्यों का नामांकन पार्टी की संख्या के आधार पर होता है. इससे समिति का झुकाव सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में हो जाता है.' बता दें कि 20 अगस्त को लोकसभा में पेश किए गए ये विधेयक- संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025, और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025, गंभीर आरोपों में 30 दिनों तक हिरासत में रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को उनके पद से हटाने का कानूनी ढांचा प्रदान करते हैं.
यह भी पढ़ें: संसद का मॉनसून सत्र हंगामे के हवाले... लोकसभा में 31% तो राज्यसभा में 38 फीसदी काम, जनता के 204 करोड़ बर्बाद!
तीन विधेयकों को समीक्षा के लिए JPC में भेजा गया
इन विधेयकों को समीक्षा के लिए जेपीसी में भेजा गया है. टीएमसी ने बयान में कहा, 'हम 130वें संविधान संशोधन विधेयक का शुरूआत में ही विरोध करते हैं और हमारे लिए जेपीसी एक तमाशा है. इसलिए हम अपने किसी सदस्य को इसमें नामित नहीं कर रहे.' डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि जेपीसी में सत्तारूढ़ पार्टी अपनी संख्या के बल पर विपक्ष के संशोधनों को खारिज कर देती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के सांसद खुले दिमाग के बजाय सरकार के विचारों पर मुहर लगाते हैं. विपक्षी सांसदों के पास केवल असहमति नोट दर्ज करने का विकल्प बचता है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








