
'पीएम मोदी बेहद चिंतित...', किश्तवाड़ में बादल फटने से घायल लोगों से मिले राजनाथ सिंह
AajTak
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ में बादल फटने से घायल लोगों से अस्पताल में मुलाकात की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हालात पर कड़ी नज़र रखे हुए हैं और बेहद चिंतित हैं. राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया कि राहत और सहायता कार्य पूरी सक्रियता से जारी हैं.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया और किश्तवाड़ में हाल ही में हुई बादल फटने की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की.
राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी किश्तवाड़ की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं. प्रधानमंत्री बेहद चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि मैंने घटनास्थल का दौरा करने की योजना बनाई थी, लेकिन खराब मौसम और भूस्खलन (पथरनाकी में) के कारण ये संभव नहीं हो सका.
रक्षामंत्री ने कहा कि इसके विकल्प के तौर पर वह राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे. उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिकारी बादल फटने से प्रभावित लोगों के लिए राहत और सहायता का सक्रिय रूप से समन्वय कर रहे हैं.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ में हाल ही में बादल फटने की घटना के पीड़ितों से मिलने के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने X पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि मैं यहां घायलों से मिलने आया था, मैं किश्तवाड़ के चिशोती गांव जाना चाहता था. दुर्भाग्य से सड़क पर भूस्खलन हो गया. अगर मैं गुलाबगढ़ में उतर भी पाता, तो भी मैं गांव नहीं जा पाता, क्योंकि सड़क पर भूस्खलन हुआ था.
जम्मू एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह उनके साथ अस्पताल पहुंचे. वहां 16 घायलों का इलाज चल रहा है, जिनकी स्थिति पर डॉक्टरों ने विस्तार से जानकारी दी.
राजनाथ सिंह ने कहा कि वह राजभवन में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें किश्तवाड़ के स्थानीय प्रशासन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा जाएगा. बता दें कि किश्तवाड़ के चिशोती में बादल फटने से 65 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक घायल हुए हैं, जबकि 32 लोग अब भी लापता हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








