
पीएम मोदी को नाइजीरिया का नेशनल अवॉर्ड, क्वीन एलिजाबेथ के बाद पहली बार किसी विदेशी को मिला ये सम्मान
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति टीनूबू दोनों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने और 'महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने' के लिए द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करना है. प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उनके गर्मजोशी से स्वागत के हिस्से के रूप में नाइजीरियाई संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री न्येसोम एज़ेनवो वाइक ने उन्हें अबुजा के 'शहर की चाबी' भेंट की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर नाइजीरिया पहुंचे. यह यात्रा 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है. प्रधानमंत्री मोदी की तीन देशों की यात्रा में नाइजीरिया पहला पड़ाव है. नाइजीरिया में रुकने के बाद प्रधानमंत्री 2024 जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील और फिर गुयाना जाएंगे.
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति टीनूबू दोनों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने और 'महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने' के लिए द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करना है. प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उनके गर्मजोशी से स्वागत के हिस्से के रूप में नाइजीरियाई संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री न्येसोम एज़ेनवो वाइक ने उन्हें अबुजा के 'शहर की चाबी' भेंट की.
इसके साथ ही नाइजीरिया ने अपने राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर (GCON) से पीएम मोदी को सम्मानित किया. ये पीएम मोदी को विदेशी राष्ट्र द्वारा दिया जाने वाला 17वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. इसको लेकर पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "नाइजीरिया द्वारा ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ पुरस्कार से सम्मानित होने पर मुझे बहुत गर्व है. मैं इसे बहुत विनम्रता से स्वीकार करता हूँ और इसे भारत के लोगों को समर्पित करता हूं."
इसके अलावा पीएमओ की तरफ से एक्स पर पोस्ट किया गया, "नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार, 'Grand Commander of the Order of the Niger' से सम्मानित किए जाने पर मैं आपका, नाइजीरिया की सरकार और लोगों का, हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. मैं इस सम्मान को विनम्रता और आदरभाव से स्वीकार करता हूं. और, इस सम्मान को 140 करोड़ भारतवासियों और भारत-नाइजीरिया की गहरी मित्रता को समर्पित करता हूं."
ऐतिहासिक है प्रधानमंत्री मोदी की नाइजीरिया यात्रा
बता दें कि यह प्रधानमंत्री मोदी की पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र की पहली यात्रा है. प्रधानमंत्री मोदी की पहली यात्रा को और भी खास बनाने के लिए नाइजीरियाल ने उन्हें अपना दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार दिया. इस सम्मान पाने को वाले पीएम मोदी दूसरे विदेशी गणमान्य हैं. उनसे पहले क्वीन एलिजाबेथ एकमात्र विदेशी गणमान्य थीं, जिन्हें 1969 में GCON से सम्मानित किया गया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








