
पीएम मोदी को झप्पी से सिंधिया को आंख मारने तक... लोकसभा में राहुल गांधी के 5 चर्चित मोमेंट्स
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में लौट आए हैं. मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट की ओर से सजा पर रोक लगाए जाने के बाद उनकी सांसदी फिर से बहाल कर दी गई है. राहुल 137 दिन बाद संसद में लौटे हैं. राहुल को इसी साल मार्च में मानहानि केस में दो साल की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता बहाल हो गई है. सुप्रीम कोर्ट की ओर से सजा पर रोक लगाए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को सदस्यता बहाली का नोटिफिकेशन जारी कर दिया.
राहुल गांधी की सदस्यता 24 मार्च को निरस्त कर दी गई थी. उन्हें सूरत कोर्ट ने 'मोदी सरनेम' मामले में मानहानि का दोषी करार दिया था. इसमें उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई थी. कानूनन दो साल या उससे ज्यादा की सजा होने पर जनप्रतिनिधि की सदस्यता रद्द हो जाती है.
राहुल गांधी 2019 में केरल की वायनाड सीट से लोकसभा सांसद चुने गए थे. राहुल ने 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक में एक रैली में मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, 'सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?' इसी मामले पर इसी साल 23 मार्च को उन्हें मानहानि का दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी.
अब 137 दिन बाद राहुल दोबारा संसद में लौटे हैं. राहुल गांधी जब सोमवार को संसद पहुंचे तो कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने उनका जोरदार स्वागत किया. कांग्रेस ने इसे 'सच्चाई और न्याय' की जीत बताया है.
राहुल गांधी की वापसी ऐसे समय में हुई है जब मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. मंगलवार से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी. 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर जवाब देंगे. मोदी सरकार के खिलाफ ये दूसरा अविश्वास प्रस्ताव है. इससे पहले जुलाई 2018 में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. उस समय चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कुछ ऐसा किया था जो चर्चा में आ गया था.
सिंधिया को आंख मारी, मोदी को गले लगाया

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







