
'पीएम मोदी का स्वागत करें लेकिन...', अमेरिकी सांसदों ने बाइडेन को पत्र लिखकर की ये मांग
AajTak
पीएम मोदी अमेरिका के पहले स्टेट विजिट पर बुधवार को यूएस पहुंचे. उनकी यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने का काम करेगी. लेकिन इसी बीच अमेरिका के 75 सांसदों ने राष्ट्रपति बाइडेन को एक पत्र लिखा है. सांसदों का कहना है कि बाइडेन को पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान चिंता के अहम विषयों पर बात करनी चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा बुधवार से शुरू हो चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने खास तौर पर मोदी को निमंत्रण भेजकर उन्हें स्टेट विजिट पर बुलाया है. पीएम मोदी के अमेरिका पहुंचने से पहले 75 यूएस सांसदों और कांग्रेस प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति बाइडेन को पत्र लिखकर कहा कि वो भारत-अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करें लेकिन साथ ही पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान चिंता के कुछ विषयों पर भी चर्चा करें.
मंगलवार दोपहर लिखे पत्र में सांसदों ने अमेरिकी विदेश विभाग और सिविल सोसाइटी की रिपोर्टों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति से कहा कि वो पीएम मोदी से बातचीत में भारत में 'पॉलिटिकल स्पेस के कम होने, धार्मिक असहिष्णुता के बढ़ने, सिविल सोसाइटी संगठनों और पत्रकारों को निशाना बनाने, प्रेस और इंटरनेट पर बढ़ते प्रतिबंधों' का मुद्दा उठाएं.
भारत सरकार ने अपने मानवाधिकारों के रिकॉर्ड की आलोचना को लगातार खारिज किया है. भारत सरकार का कहना है कि ये रिपोर्ट्स गलत सूचना पर आधारित होती हैं.
'दोस्तों को खुलकर बात करनी चाहिए'
सांसदों ने अपने पत्र में इस बात का उल्लेख किया कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक और रक्षा संबंध है. उन्होंने लिखा कि भारत और अमेरिका दोस्त हैं और दोस्तों को ईमानदार और खुलकर बातचीत करनी चाहिए.
उन्होंने बाइडेन को संबोधित अपने पत्र में लिखा, 'इसलिए हम आपसे सम्मानपूर्वक अनुरोध करते हैं कि भारत और अमेरिका के बीच साझा हितों के कई विषयों के अलावा, आप सीधे प्रधानमंत्री मोदी के साथ चिंता के विषयों को भी उठाएं.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








