
पीएचडी और बीटेक कर चुके युवक छापते थे नकली नोट, इंटरनेट से सीखा था तरीका
AajTak
यूपी के कानपुर में पुलिस ने नकली नोटों के गैंग का पर्दाफाश किया है. इस गैंग में पीएचडी और बीटेक कर चुके युवक शामिल थे. पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों समेत उनके पास से चार लाख 67 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं. अफसरों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक्शन लिया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने नकली नोट (Fake Currency) छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस का कहना है कि गैंग का एक आरोपी बीटेक और दूसरा पीएचडी कर चुका है. इन दोनों ने नकली नोटों को तरीका इंटरनेट से सीखा था. पुलिस को दोनों के पास से इससे जुड़े वीडियो भी मिले हैं. मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, कानपुर की क्राइम ब्रांच और गोविंद नगर पुलिस ने नकली नोटों से जुड़े गैंग के विमल सिंह, सौरभ सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें विमल सिंह बीटेक और सौरभ पीएचडी कर चुका है. आरोप है कि ये दोनों अपने घर पर नकली नोट छाप रहे थे.
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने नकली नोट छापने का तरीका यूट्यूब से सीखा था. इसके बाद 100, 200 और 500 के नोट छापे. इस बारे में पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड का कहना है कि क्राइम ब्रांच और गोविंद नगर पुलिस ने मिलकर गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गैंग के तीन आरोपियों को पकड़ा है.
पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से बरामद किए 4 लाख 67 हजार के नकली नोट
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी पीएचडी तो दूसरा बीटेक कर चुका है. दोनों के पास से 4 लाख 67 हजार के नकली नोट बरामद किए गए हैं. आरोपियों ने 2000 का कोई नोट नहीं छापा. यह सारा काम आरोपियों ने इंटरनेट से सीखा है. इस मामले से जुड़े दो वीडियो भी इनके पास से मिले हैं.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









