
पिता ने 12 साल की बेटी के साथ किया बलात्कार, डेढ़ महीने में 4 बार की दरिंदगी, गिरफ्तार
AajTak
माता-पिता का तलाक हो चुका था और तीन महीने पहले ही दोनों अलग हुए थे. तलाक के बाद 12 साल की बेटी और 9 साल का बेटा अपने पिता के साथ रह रहे थे.
जूनागढ़ से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया. यह हैवानियत एक बार नहीं, बल्कि डेढ़ महीने में चार बार हुई. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला जूनागढ़ के भेंसाण तहसील के एक गांव का है.
तीन महीने पहले हुआ था तलाक माता-पिता का तलाक हो चुका था और तीन महीने पहले ही दोनों अलग हुए थे. तलाक के बाद 12 साल की बेटी और 9 साल का बेटा अपने पिता के साथ रह रहे थे. लेकिन इस दौरान पिता ने अपनी बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया और डेढ़ महीने में चार बार उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, वह अपने बच्चों को मारता-पीटता भी था. आखिरकार, बेटी ने हिम्मत दिखाई और अपनी मां को सारी बात बताई. मां ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया.
जूनागढ़ के डिप्टी एसपी हितेश धांधलिया ने बताया कि मां की शिकायत के आधार पर पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. एफएसएल की मदद से आरोपी के खिलाफ सबूत भी जुटाए गए हैं.
POCSO (Protection of Children from Sexual Offences) Act, 2012 यानी "यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012" एक भारतीय कानून है, जिसे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है.
POCSO एक्ट की मुख्य बातें: बच्चों की सुरक्षा: इस कानून के तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चों को यौन अपराधों से बचाने के लिए कड़े प्रावधान हैं.
सख्त सजा: अपराध की गंभीरता के आधार पर आरोपी को उम्रकैद या मृत्युदंड तक की सजा हो सकती है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








