
पिता के निधन पर एक्ट्रेस पत्रलेखा का पोस्ट, मैं नाराज हूं, दुखी भी, आप बिना कुछ कहे चले गए
AajTak
राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के पिता का निधन हो चुका है. इसकी जानकारी पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी. उन्होंने लिखा, मेरे अंदर गुस्सा है, दुख है और मेरे पास शब्द भी नहीं है. ये तकलीफ, ये दर्द मुझे हर तरीके से तोड़ रहा है. आप बिना कुछ बोले चले गए पापा"
राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के पिता का निधन हो चुका है. इसकी जानकारी पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी. पत्रलेखा ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उनके पिता की तस्वीर दिखाई दे रही है. पोस्ट को शेयर करते हुए पत्रलेखा ने बताया कि वे अपने पिता से आखिरी बार मिल नहीं पाईं. उनकी इस पोस्ट पर बॉलीवुड के सेलेब्स भी शोक जता रहे हैं. पत्रलेखा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट पत्रलेखा ने पिक्चर को शेयर करते हुए कैप्शन में इमोशनल पोस्ट लिखा कि मेरे अंदर गुस्सा है, दुख है और मेरे पास शब्द भी नहीं है. ये तकलीफ, ये दर्द मुझे हर तरीके से तोड़ रहा है. आप बिना कुछ बोले चले गए पापा"
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










