
पिता की मौत के चार दिन बाद हिना खान ने लिखी पहली पोस्ट, सोशल मीडिया से लिया ब्रेक
AajTak
पिता की मौत के चार दिन बाद अब हिना खान ने पहली पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने बताया है कि परिवार गम में डूबा हुआ है, जिसकी वजह से वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं. मगर उनकी टीम प्रोफेशनल लाइफ अपडेट्स फैन्स को देती रहेगी.
टीवी एक्ट्रेस हिना खान के पिता असलम खान का 20 अप्रैल को निधन हो गया था. रिपोर्ट्स की मानें तो उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुए था. पिता की मौत के चार दिन बाद अब हिना खान ने पहली पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने बताया है कि परिवार गम में डूबा हुआ है, जिसकी वजह से वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं. मगर उनकी टीम प्रोफेशनल लाइफ अपडेट्स फैन्स को देती रहेगी. कुछ समय के लिए वह नहीं बल्कि, उनकी टीम उनका अकाउंट हैंडल करेगी. हिना खान ने लिखी यह पोस्ट हिना खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मेरे पिता 20 अप्रैल 2021 को हमे छोड़कर जन्नत में चले गए. मैं आप सभी की आभारी हूं, जिन लोगों ने मुझे फोन करके मेरा और परिवार का हाल-चाल पूछा, इस मुश्किल घड़ी में. मैं और मेरा परिवार, दोनों ही पिता के निधन का शोक मना रहे हैं. मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स मेरी टीम हैंडल करेगी, आगे के प्रोजेक्ट्स के बारे में भी वही बताएगी. आप सभी का शुक्रिया मुझे सपोर्ट करने और प्यार देने के लिए. हिना खान."
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










