
पिता कहता था 'बेटी मंदबुद्धि, उसके जिंदा रहने का मतलब नहीं,' अकेला पाकर घोंट दिया बच्ची का गला
AajTak
डोंबिवली में बेटी की हत्या करके फरार हो गया था. उसकी दूसरे नंबर की बेटी मानसिक रूप से कमजोर थी. ठाणे के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. पिता को शराब की लत थी और वह बेटी के महंगे इलाज से परेशान रहता था. बेटी को अकेला पाकर उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
महाराष्ट्र के डोंबिवली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पिता ने अपनी 10 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी पिता बेटी की हत्या कर मौके से फरार हो गया. पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला डोंबिवली के मानपाड़ा थाना क्षेत्र के मान गांव का है. आरोपी मनोज अग्रहरी को शराब पीने की लत थी. उसकी पत्नी लीलावती एमआईडीसी में काम करती है. उनको चार बेटियां है, इसमें से दूसरे नंबर की बेटी मानसिक रूप से कमजोर थी. इस वजह से ठाणे के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था.
घर में अकेला पाकर कर दी बेटी की हत्या
मनोज की आर्थिक स्थित ठीक नहीं थी और बेटी के इलाज काफी महंगा था. इस कारण वह हमेशा परेशान रहता था. आरोपी शराब के नशे में कहता था 'मंदबुद्धि बेटी के जीने का कोई मतलब नहीं, इसे तो मारना ही चाहिए'. रविवार शाम को पिता शराब के नशे में घर आया. 10 साल की मंदबुद्धि बेटी को घर में अकेला पाकर मनोज ने दुप्पटे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
आरोपी ने दूसरे लोगों के जरिए पत्नी को बेटी की मौत का खबर पहुंचाई और घर से फरार हो गया. पत्नी ने आनन-फानन में घर पहुंचकर बेटी को मरा हुआ पाया. इसके बाद लीलावती ने आरोपी पति मनोज अग्रहरी के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई.
पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








