
पिज्जा खाते ही बच्चे के मुंह से निकलने लगा खून, डर गई मां और फिर...
AajTak
पिज्जा की वजह से उस 8 साल के बच्चे का होंठ कट गया जिससे उसकी मां डर गई और उसने कंपनी के खिलाफ नाराजगी जताई. जेस पामर नाम की महिला ने अपने आठ वर्षीय बेटे स्टेनली के लिए रात के खाने से पहले रविवार को पिज्जा मंगवाया था.
आमतौर पर पिज्जा खाना सभी को पसंद होता है लेकिन पिज्जा खाने के दौरान एक बच्चे के साथ जो हुआ वो जानकर आप दंग रह जाएंगे. पिज्जा खाने के बाद बच्चे के मुंह से खून निकलने लगा क्योंकि पिज्जा के अंदर ही नुकीले कांच का टुकड़ा था जिससे आठ साल के बच्चे का मुंह कट गया. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) पिज्जा की वजह से उस 8 साल के बच्चे का होंठ कट गया जिससे उसकी मां डर गई और उसने कंपनी के खिलाफ नाराजगी जताई. जेस पामर नाम की महिला ने अपने आठ वर्षीय बेटे स्टेनली के लिए रात के खाने से पहले रविवार को पिज्जा मंगवाया था. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) महिला के दावे के मुताबिक पिज्जा खाने के बाद उसके बेटे ने बताया कि उसके मुंह में कुछ है. इसके बाद बच्चे के मुंह से कांच या प्लास्टिक का नुकीला टुकड़ा निकाला. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










