
पिछले साल बोर्ड परीक्षाओं में फेल हुए 65 लाख छात्र, सबसे खराब रहा UP-MP का रिजल्ट, देखें Data
AajTak
मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की रिपोर्ट से साफ हुआ है कि बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स 2023 की बोर्ड परीक्षाओं में सफल नहीं हुए. इसमें स्टेट बोर्ड, सेंट्रल बोर्ड से लेकर स्कूल बोर्ड तक के छात्रों के रिजल्ट को शामिल किया गया है. इस रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि एमपी बोर्ड के छात्रों का रिजल्ट सबसे खराब रहा है.
शिक्षा मंत्रालय ने साल 2023 के 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में सामने आया है कि पिछले साल 65 लाख से अधिक छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड में पास नहीं हो पाए और राष्ट्रीय बोर्ड की तुलना में राज्य बोर्ड में फेल होने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा रही.
56 राज्य बोर्डों और तीन राष्ट्रीय बोर्डों सहित 59 स्कूल बोर्डों के कक्षा 10 और 12 के परीक्षा परिणामों के विश्लेषण से पता चला है कि सरकारी प्रबंधन वाले स्कूलों से 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में लड़कियां ज्यादा शामिल हुईं, लेकिन निजी स्कूलों और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में इसका उल्टा रहा.
लड़कियों ने 10वीं और 12वीं में मारी बाजी
PTI के अनुसार, पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 6 प्रतिशत ज्यादा रहा. कक्षा 10 के लगभग 33.5 लाख ऐसे छात्र जो 10वीं पास कर 11वीं में नहीं पहुंच पाए. इनमें 5.5 लाख उम्मीदवार उपस्थित नहीं हुए और 28 लाख फेल हो गए. यह एक वजह है कि उच्चतर माध्यमिक शिक्षा में छात्रों की कम उपस्थिति और नामांकन दर कम रही. इसी तरह, 12वीं कक्षा के लगभग 32.4 लाख छात्रों ने ग्रेड पूरा नहीं किया. इसमें 5.2 लाख उपस्थित नहीं हुए और 27.2 लाख परीक्षा पास करने में असफल रहे.
बोर्ड रिजल्ट में इन राज्यों का रिकॉर्ड सबसे खराब
10वीं कक्षा में, राष्ट्रीय बोर्डों में छात्रों का विफलता दर छह प्रतिशत है, जबकि राज्य बोर्डों में यह 16 प्रतिशत से भी ज्यादा है. 12वीं कक्षा में, राष्ट्रीय बोर्डों में विफलता दर 12 प्रतिशत है जबकि राज्य बोर्डों में ये18 प्रतिशत है. विश्लेषण से पता चला कि ओपन स्कूल का प्रदर्शन दोनों कक्षाओं में खराब था. 10वीं कक्षा में फेल होने वाले छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश बोर्ड में थी, उसके बाद बिहार और यूपी है. जबकि 12वीं कक्षा में सबसे अधिक छात्रों के फेल होने की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश से और उसके बाद मध्य प्रदेश से है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










