
पिंकी-मुनीश के वोटर कार्ड पर कैसे आई 'ब्राजील मॉडल' की फोटो, राहुल गांधी के आरोपों का दोनों ने खुद दिया जवाब
AajTak
ब्राजीलियाई मॉडल की फोटो वाले कथित वोटर आईडी विवाद में, आज तक/इंडिया टुडे ने असली मतदाताओं पिंकी और मुनेश को ट्रैक किया. दोनों परिवारों ने 'वोट चोरी' के आरोपों से इनकार किया है. पिंकी और मुनेश के परिवार ने बताया कि वोटर कार्ड में गलत फोटो छपना BLO/डाटा ऑपरेटरों की गलती थी, जिसके सुधार के लिए उन्होंने पहले ही आवेदन कर दिया था, और उन्होंने 2024 चुनाव में अपने वोट स्वयं डाले थे. यह मामला तब गरमाया जब राहुल गांधी ने 'H फाइल्स' में 22 फर्जी वोटों का दावा किया.
बिहार में चुनावी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर वाले कथित वोटर आईडी कार्ड का विवाद गहरा गया था. अब इंडिया टुडे/आज तक ने उन दो मतदाताओं पिंकी और मुनीश को ट्रैक किया है, जिनके वोटर कार्ड पर यह अजीबोगरीब फोटो छप गई थी. दोनों ही परिवारों ने 'वोट चोरी' के आरोपों को सिरे से खारिज किया है.
'मैंने खुद डाला वोट, यह BLO की गलती है' आज तक/इंडिया टुडे से बात करते हुए मतदाता पिंकी ने अपना पक्ष रखा. पिंकी ने साफ कहा कि उन्होंने खुद जाकर अपना वोट डाला था और यहां कोई 'वोट चोरी' नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि वोटर कार्ड में गलती उनकी नहीं, बल्कि चुनाव कार्यालय या बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की तरफ से हुई थी.
पिंकी ने आजतक से क्या बताया? उन्होंने कहा, 'जब मैंने वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया था, तो पहली बार जो कार्ड आया, उसमें फोटो गलत छपी थी. उसमें मेरे गांव की ही एक महिला की तस्वीर थी.' पिंकी ने बताया कि उन्होंने तुरंत वह वोटर कार्ड लौटा दिया था, लेकिन उन्हें अभी तक सही फिजिकल कॉपी (सुधार किया हुआ कार्ड) नहीं मिल पाया है.
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने 2024 के चुनाव में अपना वोट वोटर स्लिप और आधार कार्ड का उपयोग करके डाला था. गलती मेरी नहीं है. जब पहली बार गलती हुई थी, तभी हमने सुधार के लिए आवेदन कर दिया था.'
परिवार ने आरोपों को बताया 'प्रचार' पिंकी के देवर ने इस पूरे आरोप को 'प्रोपेगेंडा' करार दिया. उन्होंने जोर देकर कहा कि पिंकी ने अपना वोट खुद डाला था और गलती उनके परिवार की तरफ से नहीं थी.
मुनीश के जीजा ने क्या कहा? मुनीश के जीजा ने आजतक से कहा, हम सोनीपत में रहते हैं, लेकिन हमारा वोटर कार्ड यहां माछरोली गांव में दर्ज है, यह हमारी पुश्तैनी संपत्ति है. (हमने घर दिखाया है.) आज मुझे चुनाव कार्यालय से फोन आया, उन्होंने मुनीश का वोटर कार्ड भेजने को कहा, और मैंने भेज दिया है. मैं अपनी मां और भाभी को साथ में वोट डालने ले गया था. उन्होंने 2024 में अपना वोट डाला है, कोई वोट चोरी नहीं है. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपना वोट बेचा है तो उन्होंने कहा, ऐसा कुछ नहीं है. एजेंट भी जानते हैं कि हम अपना वोट डालने आए हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







