
पाक़िस्तान में शहबाज़ शरीफ़ देंगे इस्तीफा, लेकिन चुनाव में क्यों देर होगी?
AajTak
पाकिस्तान में क्या तीन महीने के अंदर चुनाव हो पाएंगे, तब तक अंतरिम प्रधानमंत्री किसे बनाया जाएगा, न्याय व्यवस्था में बदलाव के लिए स्टैंडिंग कमिटी ने किन बातों पर ज़ोर दिया है, वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज़ में टीम इंडिया ने हार का सिलसिला कैसे तोड़ा? सुनिए 'आज का दिन' में.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ आज वहां की संसद यानी नेशनल असेंबली को भंग करने की सिफ़ारिश राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की गठबंधन सरकार ने तय किया है कि सरकार का कार्यकाल पूरा होने से तीन दिन पहले ही असेंबली को डिजॉल्व कर दिया जाए. पीएम शरीफ कल रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय भी गए थे, जहां आर्मी चीफ असीम मुनीर ने उनका स्वागत किया. इसे पीएम शहबाज़ शरीफ़ का फेयरवेल विजिट भी बताया जा रहा है.
पाकिस्तान का संविधान कहता है कि असेंबली भंग होने के बाद तीन महीने के अंदर चुनाव होने ज़रूरी हैं. और जब तक चुनाव नहीं होते एक केयरटेकर गवर्नमेंट देश का कामकाज देखेगी. हालांकि, अभी केयरटेकर पीएम कौन होंगे उनका नाम तय नहीं हुआ है. नियमों के हिसाब से केयरटेकर पीएम नियुक्त नहीं होने तक शहबाज़ शरीफ़ ही पीएम बने रहेंगे. तो कार्यकाल पूरा होने से तीन दिन पहले ही शहबाज़ ने नेशनल असेंबली को भंग करने की बात क्यों कही और ऐसी स्थिति में इंटरिम पीएम या केयरटेकर पीएम कौन होगा, कौन से नाम हैं जिनकी चर्चा है इस वक़्त पाकिस्तान में और इमरान ख़ान की पार्टी का फ्यूचर कैसा होगा? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
---------------------------------------------------------------------------
इधर भारत की संसद का मानसून सत्र अपने शबाब पर है. मोदी सरकार के ख़िलाफ़ इंडिया अलायन्स के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. इस बीच पार्लियामेंट की एक स्टैंडिंग कमिटी की 'न्यायिक प्रक्रियाओं और उनके सुधारों' पर एक रिपोर्ट सामने आई है. पार्लियामेंट में कई स्टैंडिंग कमिटियां होती हैं हैं, जो अलग अलग डिपार्टमेंट्स को लेकर समय समय पर अपमी रिपोर्ट देती रहती है. तो देश में जुडिशियल प्रोसेस एंड रिफॉर्म्स के मुद्दे पर पिछले साल दिसंबर में लॉ एंड जस्टिस डिपार्टमेंट की इस स्टैंडिंग कमिटी से रिपोर्ट मांगी गई थी.
बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी इस कमिटी के अध्यक्ष हैं, अक्रॉस द पार्टीज राज्यसभा के 10 और लोकसभा के 31 सांसद इसके मेंबर्स हैं. डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस से डेटा लेकर, उनसे सवाल-जवाब कर, लॉ कमीशन की रिपोर्ट्स को स्टडी कर इस कमिटी ने ये रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें हायर जुडिशरी को लेकर कुछ गंभीर बातें सुझाई गई हैं. इसमें किन बिंदुओं पर ज़ोर दिया गया है, सुप्रीम कोर्ट के रीजनल बेंच बनाने के पीछे दलीलें क्या दी गई हैं? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
-------------------------------------------------------------- वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दो शुरूआती टी20 मुक़ाबले गंवाने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे मैच में ज़बरदस्त वापसी की. कल गुयाना में खेले गए इस मैच को भारत ने सात विकेट से जीत लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनने वाली विंडीज़ ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 159 का स्कोर खड़ा किया. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाए. चेज़ करने उतरी इंडियन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और डेब्यूटांट यशस्वी जायसवाल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. फिर शुभमन गिल भी सस्ते में निपट गए. लेकिन सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों में 83 रन की तूफ़ानी पारी खेलकर मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया. तिलक वर्मा ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और 49 रन बनाकर नॉट आउट रहे. सूर्या को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज़ को ज़िंदा रखा है, लेकिन ख़तरा पूरी तरह टला नहीं है. वर्ल्ड कप से पहले कौन सी पहेली अबतक उलझी हुई है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









