
'पावर नहीं तो यहां से उठ जाओ', सस्पेंशन से इनकार करने पर SP पर भड़के अनिल विज
AajTak
हरियाणा के कैथल में आयोजित समिति की बैठक के दौरान मंत्री अनिल विज और एसपी उपासना के बीच एक पुलिसकर्मी के सस्पेंशन को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई. मंत्री ने तत्काल कार्रवाई की बात कही, जबकि एसपी ने अधिकार क्षेत्र का हवाला देते हुए नियमों की जानकारी दी. बाद में मामला गलतफहमी का निकला और प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की बात पर सहमति बन गई.
हरियाणा के कैथल में आयोजित एक समिति बैठक के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब मंत्री अनिल विज और कैथल एसपी उपासना के बीच एक पुलिसकर्मी के सस्पेंशन को लेकर तीखी बहस हो गई. बैठक में मौजूद अधिकारियों के सामने दोनों के बीच अधिकार क्षेत्र और प्रक्रिया को लेकर खुलकर चर्चा हुई.
जानकारी के मुताबिक करनाल पुलिस में तैनात एएसआई संदीप कुमार पर जमीन विवाद से जुड़ा धोखाधड़ी का आरोप है. आरोप है कि एएसआई संदीप ने एक व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर करीब 7 लाख रुपये एडवांस लिए थे. बाद में जब जमीन के कागजात गलत पाए गए तो खरीदार ने सौदा रद्द कर पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोप है कि संदीप ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया. इसके बाद कैथल के तितरम थाने में मामला दर्ज किया गया.
एसपी और मंत्री में तीखी नोकझोंक
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पुलिसकर्मी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जांच की प्रक्रिया धीमी कर दी और मामला करनाल के इकोनॉमिक सेल में ट्रांसफर करा दिया. इस मुद्दे पर कैथल समिति की बैठक में चर्चा हुई.
बैठक के दौरान मंत्री अनिल विज ने एसपी उपासना को निर्देश दिया कि संबंधित पुलिसकर्मी को तुरंत सस्पेंड किया जाए. इस पर एसपी ने स्पष्ट किया कि संबंधित पुलिसकर्मी दूसरे जिले यानी करनाल में तैनात है, इसलिए उनके अधिकार क्षेत्र में उसे सस्पेंड करना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि वो केवल उच्च अधिकारियों, जैसे डीआईजी को रिपोर्ट भेज सकती हैं.
दूसरे जिले के पुलिसकर्मी को नहीं कर सकते सस्पेंड: सस्पेंड

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को याद दिलाया है कि उनकी असली परीक्षा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी. गंभीर हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जिताने वाले पहले भारतीय कोच बने हैं. गांगुली ने साथ ही टेस्ट क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन को बेहतर करने की भी सलाह दी.









