
'पाल नहीं सकती तो मार दिए 7 बच्चे...', फिर चर्चा में आया Serial Killer नर्स का लेटर
AajTak
उत्तरी इंग्लैंड के अस्पताल की चर्चित हत्यारी नर्स लूसी लेटबी को बीते साल 7 बच्चों की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था. अब जाकर लेटबी के खिलाफ अदालत में पेश किए गए उनके कंफेशन लेटर पर सवाल उठ रहे हैं.
बीते साल उत्तरी इंग्लैंड के एक अस्पताल से दिल दहलाने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई थी. यहां अस्पताल में कार्यरत एक ब्रिटिश मूल की नर्स को सात शिशुओं की हत्या में दोषी करार दिया गया था.अगस्त 2023 में उसे दोषी करार दिया गया था.
हवा और इंसुलिन इंजेक्ट कर मार डाले थे मासूम
33 साल की नर्स ने बच्चों को जिस भयावह तरीके से मारा, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसने बच्चों के खून में हवा और इंसुलिन इंजेक्ट की. बच्चों को मारने के लिए उन्हें ज़बरदस्ती अत्यधिक मात्रा में दूध या तरल पिलाया, ताकि उनकी मौत हो जाए. पुलिस ने आरोपी के घर की छानबीन की तो ऐसे नोट्स मिले, जिन पर लिखा था कि वह शैतान है. नर्स की भयावह मानसिकता के साक्ष्य के तौर हाथ से लिखे ये नोट्स भी अदालत में प्रस्तुत किए गए.
लूसी गेटबी के कंफेशन लेटर पर उठे सवाल
लेकिन हाल में आई द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार मालूम हुआ है कि नर्स को दोषी ठहराने में मदद करने के लिए इस्तेमाल किए गए लुसी लेटबी द्वारा लिखे गए नोट्स, दरअसल बहुत अधिक स्ट्रेस से निपटने के तरीके के रूप में उसने काउंसलिंग के दौरान लिखे थे.
इन नोट्स को उसके पहले मुकदमे के दौरान अदालत में अभियोजन पक्ष द्वारा कंफेशन के रूप में दिखा दिया गया. लेकिन अब मामले से जुड़े सूत्रों का दावा है कि ये नोट्स उन्हें एक ट्रीटमेंट के दौरान काउंसिलिंग सेशन के बाद लिखने की सलाह दी गई थी, जिससे वह परेशान करने वाले ख्यालों और भावनाओं को निकाल सकें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










