
'पार्टी में मेरे रोल के बारे में खड़गे जी से पूछो', राहुल ने नतीजों से एक घंटा पहले ही कर दिया था कांग्रेस चीफ का ऐलान!
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद यह साफ हो गया कि मल्लिकार्जुन खड़गे ही पार्टी के नए चीफ होंगे. नतीजे घोषित होने से करीब एक घंटे पहले राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें उन्होंने मीडिया के एक सवाल पर खड़गे की जीत का संकेत दे दिया था.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं लेकिन चुनाव के नतीजों से पहले ही राहुल गांधी ने उनकी जीत के संकेत दे दिए थे. दरअसल नतीजों के ऐलान से पहले राहुल गांधी ने आंध्रप्रदेश के कुरनूल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस दौरान मीडिया ने जब उसने पूछा कि कांग्रेस में उनकी क्या भूमिका होगी? इस पर उन्होंने कहा- "मैं कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका पर टिप्पणी नहीं कर सकता, मल्लिकार्जुन खड़गे ही इस सवाल पर टिप्पणी कर सकते हैं.
उन्होंने इसके बाद कहा कि अध्यक्ष ही तय करेंगे कि पार्टी में मेरी भूमिका क्या होगी और मुझे कहां तैनात रहूंगा यह खड़गेजी, सोनियाजी से पूछें. मालूम हो कि कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा आंध्र प्रदेश पहुंच चुकी है. राहुल गांधी के एक घंटे के भीतर ही अध्यक्ष चुनाव के नतीजे घोषित कर दिया गए. मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष पद का विजेता घोषित कर दिया गया.
खड़गे को 7897 तो थरूर को 1072 वोट मिले
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए. इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले. वहीं, शशि थरूर को 1072 वोट मिले जबकि 416 वोट रद्द हो गए. कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्टूबर को वोट डाला था. अब खड़गे 26 अक्टूबर को अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे. 24 साल बाद कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर को अध्यक्ष मिला है.
अध्यक्ष बनते ही बीजेपी पर बोला हमला
कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद मल्लिकाजुर्न खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर करारा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा- मेरा मानना है कि देश को एक तानाशाह की सनक की भेंट नहीं चढ़ाया जा सकता. हमें एकजुट होकर फासिस्ट और विनाशकारी ताकतों से लड़ना है, हमें देश के लोकतंत्र को खत्म करने वालों के खिलाफ लड़ना है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









