
'पार्टी का गुणगान करने की जगह पंजाब पर ध्यान दें', जेपी नड्डा की CM भगवंत मान को दो टूक
AajTak
जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से राज्य के निजी अस्पतालों का बकाया चुकाने को कहा. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मैं भगवंत मान से आग्रह करता हूं कि वह अस्पतालों का बकाया जल्द से जल्द चुकाएं, क्योंकि ऐसे कई परिवार हैं खासकर हमारे मेहनती किसान जो आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत लाभान्वित हो रहे हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से राज्य के निजी अस्पतालों का बकाया चुकाने को कहा, जिससे आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को पंजाब में मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी की इकाई की जय-जयकार करने के बजाए, पंजाब की घटती स्थिति पर ध्यान देना सही रहेगा.
भाजपा नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मैं भगवंत मान से आग्रह करता हूं कि वह अस्पतालों का बकाया जल्द से जल्द चुकाएं, क्योंकि ऐसे कई परिवार हैं खासकर हमारे मेहनती किसान जो आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत लाभान्वित हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी इकाई की हौसला अफजाई करने के बजाए, मुख्यमंत्री भगवत मान को पंजाब की घटती स्थिति पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर होगा.
जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोर्टल पर साझा किए गए बयान में कहा कि पंजाब में निजी अस्पताल और नर्सिंग होम एसोसिएशन (PHANA) ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) समेत सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत कैशलेस इलाज बंद कर दिया है. ये फैसला राज्य सरकार पर 600 करोड़ रुपये के बताया लोन के कारण लिया गया है.
PHANA ने कहा कि पंजाब भर में निजी स्वास्थ्य सुविधाएं इन योजनाओं में तभी शामिल होगी जब राज्य सरकार बकाया राशि का भुगतान कर देगी. आयुष्मान भारत योजना की संकल्पना आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को सुनिश्चित हेल्थ कवरेज प्रदान करने के लिए की गई थी, लेकिन राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच नहीं मिल पा रही है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालिया यात्रा के दौरान भारत ने यूक्रेन को चार भीष्म क्यूब गिफ्त में दिए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








