
पाबंदियों वाले एक्शन पर रूस का पलटवार, बाइडेन समेत कई अमेरिकी अधिकारियों पर प्रतिबंध
AajTak
रूस का अमेरिका पर पलटवार देखने को मिल गया है. रूस की तरफ से राष्ट्रपति जो बाइडेन, हिलेरी क्लिंगटन समेत कई अमेरिकी अधिकारियों के खिलाफ कई पाबंदियां लगा दी गई हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच दूसरे देशों द्वारा लगाई जा रही पाबंदियां सबसे बड़ा मुद्दा है. अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक, कई देशों ने रूस के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. अब उस एक्शन पर रूस का पलटवार देखने को मिल गया है. रूस की तरफ से राष्ट्रपति जो बाइडेन, हिलेरी क्लिंगटन समेत कई अमेरिकी अधिकारियों के खिलाफ कई पाबंदियां लगा दी गई हैं. अब ये किस तरह की पाबंदियां रहने वाली हैं, इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
जानकारी के लिए बता दें कि जब से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ा गया है, अमेरिका से लेकर यूरोपीय संघ के देशों तक, सभी ने रूसी अर्थव्यवस्था को जबरदस्त झटका दिया है. कई तरह की पाबंदियां लगा गईं. फिर चाहे एयरस्पेस बंद करना हो या फिर रूस से आ रहे तेल के आयात को रोकना हो. इस कार्रवाई की वजह से रूसी अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुंची है और उसे भारी नुकसान का अनुमान है. खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी कह चुके हैं कि पुतिन की वजह से रूस की अर्थव्यवस्था बुरी तरह बर्बाद हो गई है और वे खुद आइसोलेट हो चुके हैं.
लेकिन इन प्रतिबंधों का जवाब रूस ने भी प्रतिबंधों से ही दिया है. उसकी तरफ से सीधे राष्ट्रपति बाइडेन के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है. अभी तक अमेरिका ने इस कार्रवाई पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वैसे चेतावनी तो लगातार अमेरिका दे ही रहा है. गंभीर परिणाम वाली बात भी कही जा रही है लेकिन रूस ना पहले झुका था और ना ही अभी झुकने के मूड में है. वो इस समय जवाबी कार्रवाई में ज्यादा विश्वास जता रहा है. इसी वजह से यूक्रेन संग भी ये युद्ध 20 दिन तक खिच चुका है. बातचीत की टेबल पर दोनों देश कई बार आ गए हैं, लेकिन जमीन पर ज्यादा सफलता मिलती नहीं दिख रही.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








