
पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का होगा स्पेशल Welcome
AajTak
पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत होने वाला है. क्योंकि उस देश में सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत करने का रिवाज नहीं है, लेकिन पीएम मोदी के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा.
जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी के लिए निकल चुके हैं. वहां, पहुंचने पर उनका खास स्वागत किया जाएगा. पीएम मोदी का प्लेन जब पापुआ न्यू गिनी में लैंड होगा तो वहां के प्रधानमंत्री उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी का स्वागत खास इसलिए होगा, क्योंकि उस देश में नियम है कि वहां पर सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं किया जाता, लेकिन पीएम मोदी के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. उन्हें यह खास छूट दी जा रही है. उनके स्वागत में सभी रस्मों का पालन किया जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया में अब 'लिटिल इंडिया'
पीएम मोदी यहां फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक कॉर्पोरेशन (FIPIC) समिट में शामिल होंगे. इस मीटिंग में 14 देशों के नेता भाग लेंगे. पापुआ न्यू गिनी के दौरे के बाद पीएम मोदी यहां से सीधे ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. वहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. ऑस्ट्रेलिया में अब से हैरिस पार्क क्षेत्र को 'लिटिल इंडिया' के नाम से जाना जाएगा. इसकी घोषणा पीएम के सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान की जाएगी.
जापान में किया प्रतिमा का अनावरण
बता दें कि पीएम मोदी अपनी विदेश यात्रा को भारतीय संस्कृति के लिए एक वाहन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया था. उन्होंने भारतीय संस्कृति से जुड़े एक भाषाविद् और एक कलाकार से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







