
'पापा से बात कर लो, मेरी सगाई हो चुकी...', युवती से छेड़छाड़, बचाने के लिए मनचलों के पैरों में गिरा मंगेतर
AajTak
UP News: प्रयागराज में अपने मंगेतर के साथ जा रही युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. घटना के वीडियो में देखा गया कि लड़का अपनी मंगेतर को छोड़ने की गुहार लगाता रहा. लेकिन मनचलों का दिल नहीं पसीजा और वो लड़की से अश्लील हरकतें करते रहे.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में युवती से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती अपने मंगेतर के साथ जा रही थी, तभी शोहदों ने उनको रोक लिया और अश्लील हरकतें करने लगे. वहीं, उसका मंगेतर दबंगों के पैर में गिरकर अपनी होने वाली पत्नी को छोड़ने की गुहार लगाता रहा. लेकिन मनचलों का दिल नहीं पसीजा और दो लड़के लगातार उस युवती से अश्लील हरकतें करते रहे. लड़की बार-बार कहती रही कि 'हमारी सगाई हो चुकी है, चाहे घर में पता कर लो...'
दरअसल, यह वीडियो दो दिन पहले वायरल हुआ. जिसमें दो युवक एक लड़की से अश्लील हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, एक लड़का उन दबंगों के पैरों में गिरकर उसे छोड़ने की गुहार लगा रहा है. इस दौरान दबंग कहते नजर आ रहे हैं- ''पैर छोड़ दे ,नहीं तो बहुत मारूंगा.'' पीड़ित लड़की अपने मुंह को छिपा रही है और लड़का शोहदों के पैरों में गिरकर अपनी मंगेतर को बचाने और छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ा रहा है.
बताया गयाकि लड़की मऊआइमा थाना इलाके की रहने वाली है. लड़का जिले के सोरांव का रहने वाला है. दोनों की सगाई हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक, लड़का अपनी मंगेतर से मिलने मऊआइमा आया था, तभी इन आरोपियों ने इस दोनों को पकड़ लिया और लड़की से अश्लील हरकत करने लगे. साथ ही उनमें से एक मनचला मौके पर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने लगा.
पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है.
एससपी शैलेश कुमार के मुताबिक, शिकायत मिलने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों का नाम वसीक, जिकरिया और माशूक है. एक आरोपी मुंबई भाग गया है और दो अभी फरार हैं. पुलिस लगातार दबिश दे रही है. जल्द उनको पकड़ लिया जाएगा.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










