
'पापा विधायक हैं हमारे, ऐसे कैसे चालान काट दोगे', पुलिस से बोला अमानतुल्लाह खान का बेटा, फिर बाइक छोड़कर भागा
AajTak
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की बुलेट बाइक दिल्ली पुलिस ने जब्त कर ली है. दरअसल, पुलिस ने AAP विधायक के बेटे को रॉन्ग साइड बाइक चलाने पर रोका था. जब उससे लाइसेंस और RC की मांग की गई तो वह दोनों ही चीजें नहीं दिखा पाया.
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की बुलेट बाइक दिल्ली पुलिस ने जब्त कर ली है. दरअसल, पुलिस ने AAP विधायक के बेटे को रॉन्ग साइड बाइक चलाने पर रोका था. जब उससे लाइसेंस और RC की मांग की गई तो वह दोनों ही चीजें नहीं दिखा पाया. आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि हमारे पापा विधायक हैं, ऐसे कैसे चालान काट दोगे.
पुलिस के मुताबिक,'आगामी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को देखते हुए जामिया नगर के ASI और SHO अपने स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे. जब वे बाटला हाउस में नफीस रोड पर पहुंचे तो बुलेट पर सवार दो लड़के रॉन्ग साइड आते दिखे. बाइक पर मॉडिफाई साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे काफी तेज आवाज आ रही थी. लड़के बाइक जिगजैग करते हुए लापरवाही से चला रहे थे.'
'AAP का चिन्ह है इसलिए रोका गया'
पुलिस के बताया,'अपने स्टाफ की मदद से दोनों को रोका और जांच शुरू की. पूछताछ में बाइक चला रहे लड़के ने खुद को आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया. उसने पुलिस से कहा कि मेरी बाइक इसलिए रोकी गई है, क्योंकि इस पर आम आदमी पार्टी का चिन्ह लगा हुआ है. इस दौरान लड़के ने पुलिस से बदतमीजी भी की.'
पुलिस ने मांगे ड्राइविंग लाइसेंस-RC
ASI ने दोनों लड़कों से ड्राइविंग लाइसेंस और RC दिखाने की मांग की. बाइक ड्राइव करने वाले लड़के ने कहा कि उसे लाइसेंस और RC की जरूरत नहीं है. क्योंकि वह यहां के विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा है. लड़के ने पुलिस से कहा कि उसका चालान कैसे किया जा सकता है और अपने विधायक पिता को फोन लगा दिया.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











