
पापा मारते तो क्या उनको भी गोली मार देते? PUBG के लिए मां के हत्यारोपी बेटे ने ये दिया जवाब
AajTak
लखनऊ में 16 साल के बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से अपनी मां को गोली मार दी थी. पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी लड़के को कोई पछतावा नहीं है. पढ़िए पुलिस और लड़के के बीच सवाल-जवाब-
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई कत्ल की कहानी ने सुनने वालों के होश उड़ा दिए हैं. जिसने भी सुना, वो चौंक गया. एक बार में लोगों को तो भरोसा नहीं हुआ कि 16 साल के इस लड़के ने अपनी मां को गोली मार दी, लेकिन यही सच है. बताया जा रहा है कि लड़के को उसकी मां हर वक्त PUBG खेलने से मना करती थीं. गुस्साए लड़के ने मां को मार डाला और पार्टी करता रहा. वारदात शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात की है.
16 साल के बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से अपनी मां को गोली मार दी. मां को गोली मारने के बाद बेहद आराम से और बगैर कोई चिंता किए वह तीन दिन तक पार्टी करता रहा. इस दौरान उसने अपनी बहन को धमकाया. दोस्तों के क्रिकेट खेला और उनके साथ उसी घर में पार्टी की, जहां पर मां की लाश पड़ी हुई थी. लाश की दुर्गंध को छिपाने के लिए रूम फ्रेशनर छिड़कता रहा. राज खुला तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.
ये भी पढ़ें: क्या 3 साल में छूट जाएगा PUBG के लिए मां की हत्या करने वाला नाबालिग बेटा? क्या कहता है जुवेनाइल कानून
पूछताछ के दौरान आरोपी लड़के को कोई पछतावा नहीं है. पढ़िए पुलिस और लड़के के बीच सवाल-जवाब-
सवाल- तुमने ऐसा क्यों किया ? लड़के ने कोई जवाब नहीं दिया
सवाल- पुलिस ने फिर पूछा? जवाब- मम्मी का रोका टोकी बहुत करती थी. गेम नहीं खेलने देती थी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









