
'पापा ने मेरा शोषण किया, डरकर बेड के नीचे छिप जाती थी', स्वाति मालीवाल ने सुनाई आपबीती
AajTak
DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अपने पिता पर बचपन में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और अपनी आपबीती सुनाई है.
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को सनसनीखेज दावा किया है. उन्होंने अपने पिता पर शोषण का आरोप लगाया है. स्वाति ने कहा- जब मैं बच्ची थी तब पिता मेरा शोषण करते थे. वह मुझे पीटते थे, जिससे मैं बिस्तर के नीचे छिप जाती थी. वो घर आते थे तो बहुत डर लगता था. मैं बहुत छोटी थी. मैं कई बार बिस्तर के नीचे छिप जाती थी और सारी रात प्लानिंग करती थी कि महिलाओं को किस तरीके से हक दिलाना है. बच्चियों और महिलाओं को शोषण करने वालों को सबक सिखाऊंगी.
स्वाति ने आगे कहा- मुझे अभी तक याद है. जब वो मुझे मारने पर आते थे तो मेरी चोटी पकड़ते थे और दीवार पर जोर से सिर मार देते थे, जिससे चोट लगती थी और खून बहता रहता था. बहुत तड़प होती थी. लेकिन मेरा ये मानना है कि जब एक इंसान बहुत अत्याचार सहता है तभी वो दूसरों का दर्द समझ पाता है. तभी उसके अंदर एक ऐसी आग जाग्रत होती है, जिसकी वजह से वो पूरा सिस्टम हिला पाता है. शायद मेरे साथ भी यही हुआ और हमारे जितने भी अवॉर्डी है, उनकी भी यही कहानी है.
स्वाती ने कहा- ये घटना तब की है, जब मैं बहुत छोटी थी. जब मैं कक्षा 4 में पढ़ती थी, तब तक अपने पिता के साथ रही. तब तक ये काफी बार होता रहा.
2015 से DCW प्रमुख हैं स्वाति
बता दें कि स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष हैं. 2021 में स्वाति को लगातार तीसरी बार DCW का जिम्मा सौंपा गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली महिला आयोग की मौजूदा टीम को दूसरा टर्म देने के फैसले पर मुहर लगाई थी. स्वाति 2015 से लगातार दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख हैं.हाल ही में स्वाति तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कानून व्यवस्था का हाल जानने का दावा किया था. स्वाति ने ट्वीट कर बताया था- देर रात वे दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रहीं थी. तभी एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में उनसे छेड़छाड़ की. जब उन्होंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में उनका हाथ बंद कर चालक ने उन्हें घसीटा. मालीवाल ने आगे कहा कि भगवान ने जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए.
बताया गया था कि स्वाति को कार चालक ने 10 से 15 मीटर तक घसीटा था. घटना दिल्ली एम्स के पास की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, बीजेपी ने इस स्ट्रिंग ऑपरेशन को लेकर सवाल खड़े किए थे.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









