
‘पापा के लिए सब करेंगे’, धर्मेंद्र की मौत के बाद बॉबी और सनी के साथ अनबन के रूमर्स पर बोलीं हेमा मालिनी
ABP News
Hema Malini On Sunny-Bobby: धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी के बॉबी संग अनबन के रूमर्स फैल गए थे. वहीं दिग्गज अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया है और कहा है कि कोई नेगेटिविटी नहीं है.
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, का नवंबर 2025 में निधन हो गया था. पिछले रविवार को लंदन में 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में दिवंगत एक्टर को सम्मानित किया गया. वहीं एक इंटरव्यू के दौरान दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने पति और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को बाफ्टा में सम्मानित किए जाने पर बात की. इस दौरान उन्होंने सनी देओल संग मनमुटाव के रूमर्स का भी सच बताया.
धर्मेंद्र को बाफ्टा में सम्मानित किए जाने पर क्या बोलीं हेमा मालिनी? दिवंगत धर्मेंद्र को बाफ्टा में सम्मान दिए जाने पर हेमा मालिनी ने कहा, “यह एक खूबसूरत पल था और वह इसके हकदार थे. यह सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बहुत बड़ा सम्मान है. इस साल किसी भी भारतीय आर्टिस्ट को यह नहीं मिला है. उनके फैंस सिर्फ देश भर में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में थे, इसलिए वह सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर भी इंस्पिरेशन देने वाले थे. उनके जैसा कोई दूसरा कभी नहीं होगा, इसलिए हम सभी बाफ्टा मेंशन को लेकर खुश और एक्साइटेड हैं.”
‘धर्मेंद्र के चले जाने का सोचकर रो पड़ती हूं’अपनी दशकों पुरानी पर्सनल और प्रोफेशनल पार्टनरशिप के बारे में बात करते हुए, हेमा मालिनी ने कहा कि काश वे एक आखिरी बार स्क्रीन स्पेस शेयर कर पाते. उन्होंने कहा, “हमने पास्ट में जो किया है, वह अब ऑडियंस के लिए यादों के तौर पर है. मुझे खुशी है कि मेरी आधी से ज़्यादा ज़िंदगी एक को-आर्टिस्ट के तौर पर बीती और वह मेरे लाइफ पार्टनर भी थे. यह मानना मुमकिन नहीं है कि वह चले गए हैं. मैं यह सोचकर रो पड़ती हूं, लेकिन हमें इस दुख से बाहर निकलना होगा, और मैं एक मज़बूत इंसान हूं. आप कितने भी मज़बूत क्यों न हों, ब्रेकडाउन तो होता ही है.”
हर कोई धर्मेंद्र को करता है मिस24 फरवरी को धर्मेंद्र के गुज़रने के तीन महीने पूरे हो गए. इस पर हेमा ने कहा, “सभी एसोसिएट्स, उनके स्पॉट बॉय, हर कोई बहुत दुखी है. वे मेरे पास आते रहते हैं और कहते हैं, ‘साब की याद आ रही है. मैं साब को चाय देता था. तो आप सोच सकते हैं कि हम उन्हें कितना मिस कर रहे हैं.”













