
पानी में करंट से तड़पते बच्चे को देखते रहे लोग, बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाकर बचाई जान, Video
AajTak
यूपी के वाराणसी में पानी में करंट से तड़पते बच्चे की जान एक बुजुर्ग ने सूझबूझ से बचाई. दरअसल, बच्चा सड़क पर भरे पानी में गिरकर तड़प रहा था. बुजुर्ग ने एक डंडे की मदद से उसे अपनी ओर खींच लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक मासूम बच्चा बारिश की वजह से सड़क पर भरे पानी में गिर गया. उस पानी में करंट था. इस वजह से वह तड़पने लगा. इस दौरान एक बुजुर्ग की सूझबूझ और हिम्मत दिखाकर बच्चे की जान बचाई. इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोग तमाशबीन बने रहे. इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है. लोग बुजुर्ग की सराहना कर रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, यह मामला वाराणसी के चेतगंज थाने के हबीबपुरा इलाके का है. इस घटना से जुड़े वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश की वजह से सड़क पर पानी भर गया था. उस जगह पर बिजली का खंभा भी था, जिसमें करंट उतर आया. वहां पर एक बच्चा करंट की चपेट में आ गया और पानी में गिर गया. उसी दौरान सड़क पर सवारियों को लेकर एक ई-रिक्शा वहां से गुजरा.
यहां देखें वीडियो
लोगों ने बच्चे को करंट से तड़पते देखा तो रिक्शा रुक गया. बच्चे पानी में करंट की वजह से तड़पता देख एक बुजुर्ग आगे आए और बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी करंट के झटके लगे. इससे वह पीछे हट गए. इस दौरान एक अन्य बुजुर्ग ने सड़क पर ट्रैफिक रोकने के लिए हाथ से इशारा किया. इसके बाद बुजुर्ग ने एक व्यक्ति से डंडा मांगा और फिर दोबारा डंडे के सहारे बच्चे को बचाने की कोशिश की.
डंडे के सहारे बुजुर्ग ने बच्चे को अपनी ओर खींच लिया
बुजुर्ग ने डंडा बच्चे की ओर बढ़ाया तो बच्चा मजबूती से पकड़ नहीं पाया. बुजुर्ग ने दोबारा डंडा बच्चे की ओर बढ़ाया और बच्चे डंडा हाथ से पकड़ लिया और फिर बुजुर्ग ने बच्चे वहां से अपनी ओर खींच लिया, तब कहीं जाकर मासूम बच्चे की जिंदगी बच पाई.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








