
पाक जासूसी मामला... नूंह का वकील रिजवान पुलिस रिमांड पर, आतंकी फंडिंग में शामिल पंजाब का हवाला कारोबारी भी गिरफ्तार
AajTak
केंद्रीय जांच एजेंसियों ने नूंह के युवा वकील रिजवान को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी और आतंकी फंडिंग के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार नूंह के युवा वकील रिजवान को बुधवार देर रात अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने रिजवान को हवाला के जरिए पैसे पहुंचाने और लेन-देन में सहयोग करने के आरोप में पंजाब के जालंधर निवासी अजय अरोड़ा को भी गिरफ्तार किया है.
लिस ने पंजाब के जालंधर के शाहकोट निवासी अजय अरोड़ा को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर मिठाई का कारोबारी है और हवाला का काम भी करता था. अजय अरोड़ा पर हवाला के जरिए रिजवान को पैसे पहुंचाने और संदिग्ध लेन-देन में सहयोग करने का आरोप है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिजवान के पंजाब नेशनल बैंक खाते में करोड़ों रुपये की हवाला राशि पाकिस्तानी हैंडलरों से आई थी. इस राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से पंजाब में देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने में किया जाना था.
8 दिन की रिमांड मीडिया को भनक न लगे, इसलिए दोनों आरोपियों को रात करीब ढाई बजे सीजेएम छवि गोयल की अदालत में पेश किया गया. सरकारी वकील विजय सहरावत ने बताया कि पुलिस ने 10 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने 8 दिन का रिमांड दिया है.
रिमांड के दौरान पुलिस अजय अरोड़ा से करीब 33-34 लाख रुपए की बरामदगी करने और अन्य सुरागों का पता लगाने की कोशिश करेगी.
नूंह जिलाके रिजवान के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया है, जिनकी फॉरेंसिक जाँच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध चैट और दस्तावेज पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े मिले हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







