
'पाकिस्तान से मैच होना हमारे मुंह पर तमाचा...', पहलगाम आतंकी हमले में पति खोने वाली शुभम द्विवेदी की पत्नी भड़कीं, BCCI को लताड़ा
AajTak
'भारत-पाकिस्तान एशिया कप के बाद सबसे बड़ी चीज यह होगी कि पड़ोसी देश पास एक बार फिर पैसा होगा. पाकिस्तान वापस से फिर खड़ा होगा. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो ठिकाने खत्म हुए थे, वो फिर खड़े होंगे. कुल मिलाकर यह मैच पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवार के मुंह पर तमाचा होगा'. यह बातें पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने ऐशान्या द्विवेदी ने कहीं.
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर देश भर से कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. पहलगाम हमले में मारे गए कई पीड़ित परिवारों का दर्द छलका है. वहीं देश भर में इसे लेकर कई जगह से विरोध प्रदर्शन की खबरें भी सामने आ रही हैं.
दोनों देशों के बीच दुबई में रविवार (14 सितंबर) को रात 8 बजे मुकाबला होना है. इसी मैच को लेकर पहलगाम आतंकी हमले में अपने पति शुभम द्विवेदी को खो चुकीं ऐशान्या द्विवेदी की भी प्रतिक्रिया आई.
उन्होंने कहा- इस मैच के बाद पाकिस्तान फिर से पैसा होगा. वह फिर से खड़ा मजबूती से खड़ा होगा मजबूत होगा यह और जो जगहें ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुई थीं, वो उन्हें फिर से बनाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 'भाई ने गोलियां खाईं, मुझे वो दे दो, फिर पाकिस्तान से मैच खेलना...', पहलगाम हमले में मारे गए पीड़ित के परिवार का छलका दर्द
#WATCH | Kanpur, UP: On India vs Pakistan match in Asia Cup 2025, Aishanya Dwivedi - wife of Pahalgam terror attack victim Shubham Dwivedi, says, "After the match, Pakistan will have money once again. It will stand up once again and the hotbeds that were destroyed during… pic.twitter.com/E2Iob9k13E
ऐशान्या यहीं नहीं रुकी और मैच होने पर नाराजगी भरे लहजे में कहा- सबसे बड़ी चीज यह होगी कि यह तमाचा होगा, उन 26 लोगों की फैमिली (पहलगाम में जो लोग मारे गए) पर, जो पाकिस्तान देगा. पाकिस्तान इसके बाद फिर आतंकवाद करेगा.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







