पाकिस्तान Hyundai के Kashmir पर ट्वीट से ट्विटर पर घमासान, भारतीय यूजर्स ने जमकर लताड़ा
ABP News
Hyundai India: हुंडई ने कहा कि कंपनी 25 से भी अधिक वर्षों से भारतीय बाजार में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और भारत हुंडई का दूसरा घर है.
Hyundai Kashmir Row: रविवार को जहां स्वरकोकिला लता मंगेशकर की मृत्यु से पूरा देश शोकाकुल था वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच एक ट्वीट के कारण घमासान मचा हुआ था. दोनों ही देशों के सोशल मीडिया यूजर एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे थे. यह विवाद अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई की पाकिस्तानी शाखा के ट्विटर पर एक ट्वीट की वजह से शुरू हुआ था.
दरअसल यह विवाद तब उपजा और फैला जब पाकिस्तान में एक हुंडई डीलर के ट्विटर अकाउंट @hyundai PakistanOfficial ने 'कश्मीर सॉलिडेरिटी' दिवस का समर्थन करते हुए एक संदेश पोस्ट करते हुये कश्मीर अलगाववादियों का समर्थन किया था. इस ट्वीट के बाद भारत में ट्विटर पर बायकॉट हुंडई ट्रेंड करने लगा. हालांकि अब इस ट्वीट को डिलीट कर लिया गया है. हुंडई पाकिस्तान के ट्विटर पर किये गये पोस्ट में लिखा था कि आइए अपने कश्मीरी भाइयों के बलिदान को याद करते हैं और उनके समर्थन में खड़े होते हैं जिससे स्वतंत्रता के लिए वो अपना संघर्ष जारी रख सकें.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












