
पाकिस्तान: 16 साल की हिंदू लड़की का अपहरण कर जबरन इस्लाम कबूल कराया, परिजन ने पूर्व राष्ट्रपति से मांगी मदद
AajTak
लड़की के परिजन समेत हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. साथ ही जरदारी हाउस के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए लड़की की बरामदगी की मांग की है. उधर, पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी मुस्लिम शख्स के पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ अत्याचार का एक और मामला सामने आया है. सिंध प्रांत में 16 साल की एक हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया गया. इसके बाद लड़की से जबरन इस्लाम कबूल कराया गया फिर एक मुस्लिम शख्स ने उससे शादी कर ली. इस मामले में लड़की के परिजन ने पूर्व राष्ट्रपति से मदद की गुहार लगाई है और लड़की की बरामदगी की मांग की है.
डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना नाम की लड़की का एक हफ्ते पहले दादू के काजी अहमद कस्बे के उन्नार मुहल्ला से अपहरण कर लिया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू समुदाय के सदस्यों ने मंगलवार को नवाबशाह में जरदारी हाउस के सामने मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया.
उधर, पुलिस ने दावा किया कि हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के के बीच प्रेम संबंध था. लड़की ने मुस्लिम लड़के के साथ कराची की एक अदालत में कोर्ट मैरिज की है. पुलिस के इस बयान के खिलाफ भी लड़की के परिजन और हिंदू समुदाय के लोगों ने नारेबाजी की और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से लड़की को बरामद करने में मदद करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की.
पुलिस ने किया ये दावा
स्थानीय पुलिस ने दावा किया कि करीना नाम की लड़की का अपहरण नहीं हुआ है. वह खलील रहमान जोनो से प्यार करती थी और उसके साथ चली गई थी. इसके बाद दोनों ने कराची की एक अदालत में शादी कर ली. पुलिस के अनुसार, करीना के परिजन सुंदरमल की शिकायत पर धारा 365-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है और खलील के पिता असगर जोनो को गिरफ्तार किया गया है.
साल के शुरुआत में सिंध प्रांत में हिंदू लड़की की हुई थी हत्या

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








