
पाकिस्तान: हत्या समेत 13 मामलों में इमरान खान की पत्नी बुशरा को जमानत, बोलीं- अदालतों में अब मेरा विश्वास नहीं
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को आतंकवाद विरोधी अदालत से हत्या समेत 13 से अधिक मामलों में अंतरिम जमानत मिली है. बुशरा पर पिछले साल हुए विरोध प्रदर्शनों के आरोप थे. अदालत में सुनवाई के दौरान बुशरा ने जस्टिस सिस्टम को लेकर कहा कि अदालतों में अब उनका कोई विश्वास नहीं है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को पाकिस्तान की अदालत से 13 से ज्यादा मामलों में अंतरिम जमानत मिल गई है. यह जमानत आतंकवाद विरोधी अदालत के जज जस्टिस ताहिर अब्बास सुपरा की बेंच ने दी. बुशरा पर डी-चौक समेत पिछले साल हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के मामले में आरोप लगाए गए थे. इन मामलों में उन्हें 7 फरवरी तक के लिए जमानत मिली है.
बुशरा बीबी के अलावा, उनके पति इमरान खान और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामले दर्ज किए गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने पार्टी नेतृत्व, बुशरा, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन और अपनी बहन अलीमा खान को निर्देश दिए थे कि वे उन्हें जेल से छुड़ाने के लिए जो भी करना पड़े करे. इसको लेकर यह भी आरोप लगाए गए कि इमरान ने ऐसा कहकर हिंसा करने का निर्देश दिया था.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: इस्लामाबाद में PTI कार्यकर्ताओं के प्रोटेस्ट के बाद इमरान खान पर दर्ज हुए 14 मामले
'अदालत पर मेरा विश्वास नहीं' - बोलीं बुशरा बीबी
सुनवाई के दौरान, जज ताहिर अब्बास सुपरा ने बुशरा बीबी से कहा, "कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है, भले ही इसमें समय लगा हो." बुशरा ने जवाब दिया, "यह कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन हमने अदालतों पर विश्वास खो दिया है." जज सुपरा ने असहमति जताते हुए उन्हें आश्वसन दिया, "हर जगह ऐसा नहीं है. जस्टिस सिस्टम, इसके दोषों के बावजूद, काम कर रही है. अगर यह ढह गई, तो समाज स्वयं अस्तित्त्व में नहीं रहेगा."
यह भी पढ़ें: जेल में बैठकर भी पूर्व पीएम इमरान खान PAK राजनीति में ला चुके भूचाल, क्या करीब है एक और तख्तापलट?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






