
पाकिस्तान से भारत खरीदता है ये 10 चीजें, घर-घर में होता है इस्तेमाल
AajTak
पाकिस्तान बुरी तरह से आर्थिक संकट से गुजर रहा है. महंगाई ने लोगों की हालत खराब कर दी है. सरकार भी बेबस नजर आ रही है. पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घट रहा है. पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत को भी कई सारी चीजें भेजता है, जिनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है.
पाकिस्तान आर्थिक (Pakistan Economic Crisis) रूप से अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. घटते विदेशी मुद्रा भंडार और बढ़ते कर्ज ने पाकिस्तान की अर्थव्यस्था को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है. पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई का अलाम ये है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत (Pakistan LPG Price) 10,000 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच चुकी है. पाकिस्तान की सरकार भी मान चुकी है कि देश में स्थिति गंभीर है. पाकिस्तान से भारत में भी कई चीजें आती हैं. इनमें ताजे फल, सीमेंट और चमड़े सामान शामिल हैं और भारत में इन चीजों की डिमांड भी काफी है.
ड्राइफ्रूट्स, तरबूज और अन्य फलों का आयात
साल 2017 में भारत ने पाकिस्तान से 488.5 मिलियन डॉलर की कीमत के सामानों का आयात किया था. इनमें ड्राइफ्रूट्स, तरबूज और अन्य फल थे. पाकिस्तान के ताजे फलों के लिए एक बड़ी मार्केट भी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2017 में भारत ने 89.62 मिलियन डॉलर (63 करोड़) के फल पाकिस्तान से आयात किए थे. पाकिस्तान से आने वाले फल कश्मीर के रास्ते राजधानी दिल्ली के मार्केट तक पहुंचते हैं.
सीमेंट और सेंधा नमक
भारत में बिकने वाला बिनानी सीमेंट का प्रोडक्शन पाकिस्तान में होता है. पाकिस्तान का नमक, सल्फर, पत्थर और चूना भी भारत में खूब बिकता है. व्रत में इस्तेमाल होने वाला सेंधा नमक पाकिस्तान से ही आता है. इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी भी पाकिस्तान से आती है, जिसका इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधनों में होता है. इसके अलावा हमारे चश्मों में इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिकल्स भी बड़ी मात्रा में पाकिस्तान से आते हैं. कुछ मेडिकल उपकरण भी भारत पड़ोसी से मंगाता है. भारत बड़ी मात्रा में पाकिस्तान से चमड़े के सामानों का भी आयात करता है.
कॉटन और मेटल कंपाउंड

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










