
पाकिस्तान से पैदल सीमापार आया हिंदू प्रेमी जोड़ा, कच्छ में BSF ने पकड़ा, दो महीने में दूसरी घटना
AajTak
पाकिस्तान के एक हिंदू प्रेमी युगल ने परिवारों के विरोध के चलते घर छोड़कर भारत की ओर पैदल यात्रा की. दोनों कच्छ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते ही बीएसएफ द्वारा पकड़े गए. मित्ती गांव से निकले इस जोड़े को पूछताछ के बाद संयुक्त इंटरोगेशन सेंटर भेजा जाएगा. दो महीने में इस तरह की यह दूसरी घटना है.
गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को एक अनोखी घटना सामने आई, जहां पाकिस्तान के मित्ती गांव से भागकर आया एक प्रेमी युगल अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते ही सुरक्षा बलों के हाथ लग गया. जानकारी के अनुसार, हिंदू समुदाय से संबंध रखने वाले 24 वर्षीय पॉपट और 20 वर्षीय गौरी अपने परिवारों के विरोध के कारण घर छोड़कर भारत आने के लिए मजबूर हुए. दोनों रविवार रात मित्ती गांव से निकले और लगभग 8 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर भारत की सीमा में प्रवेश किया.
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा के पास पिलर नंबर 1016 के पास गश्त के दौरान दोनों को संदिग्ध हालात में देखा और तुरंत हिरासत में ले लिया. बीएसएफ ने उन्हें बालासर पुलिस स्टेशन के हवाले किया. शुरुआती पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इसके खिलाफ था. ऐसे में उन्होंने सीमाओं की परवाह किए बिना भागने का फैसला लिया.
पाकिस्तान से भागा प्रेमी जोड़ा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला गंभीर है और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी. दोनों को संयुक्त पूछताछ केंद्र भुज भेजा जाएगा जहां केंद्रीय एजेंसियां उनसे विस्तृत पूछताछ करेंगी. उसके बाद औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज की जाएगी.
प्रेमी जोड़ा कच्छ सीमा से पकड़ा गया
पुलिस ने यह भी बताया कि पिछले दो महीनों में इस तरह का यह दूसरा मामला है. इससे पहले 8 अक्टूबर को भी पाकिस्तान से आए दो लोग कच्छ सीमा पर पकड़े गए थे. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







