
'पाकिस्तान समर्थित दलों के साथ कांग्रेस...', सीएम योगी ने जम्मू के रामगढ़ में की रैली, साधा निशाना
AajTak
मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, "आप सबने मोदी जी पर विश्वास किया, और 500 वर्षों की अयोध्या की समस्या ऐसे हल हुई, जैसे यह कोई समस्या थी ही नहीं." योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस का नाम ही समस्या है और बीजेपी का नाम समाधान.
जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पाकिस्तानी समर्थित दलों के साथ है और उसका असली चेहरा आरक्षण विरोधी है. योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं अयोध्या धाम की धरती उत्तर प्रदेश से आपके बीच आया हूं. अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है, और उनके नाम पर जम्मू में रामगढ़ बना है." उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहने के बावजूद उसने अयोध्या की समस्या का समाधान नहीं होने दिया.
मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, "आप सबने मोदी जी पर विश्वास किया, और 500 वर्षों की अयोध्या की समस्या ऐसे हल हुई, जैसे यह कोई समस्या थी ही नहीं." योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस का नाम ही समस्या है और बीजेपी का नाम समाधान. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, "देश में आज जहां भी आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद की समस्याएं हैं, इन सभी को पोषण देने का काम कांग्रेस ने किया है. कांग्रेस ने हिंदुओं को कमजोर करने का काम किया. जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और जम्मू-कश्मीर में उसकी समर्थित सरकारें थीं, तब यहां जो घटनाएं होती थीं, वह किसी से छिपी नहीं हैं."

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










