
पाकिस्तान में सबकी जुबां पर नूह बट का नाम, लोग बोले- हरा झंडा और...
AajTak
पाकिस्तान ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता है. पाकिस्तान के वेटलिफ्टर मोहम्मद नूह दस्तगिर बट ने 405 किलोग्राम का रिकॉर्ड तोड़ वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता. यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में किसी भी श्रेणी में पाकिस्तान का पहला गोल्ड मेडल है. इसी मुकाबले में भारत के गुरदीप सिंह ने कांस्य पदक जीता.
इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान ने बुधवार को पहला गोल्ड जीत लिया है. पाकिस्तान के वेटलिफ्टर मोहम्मद नूह दस्तगिर बट ने 405 किलोग्राम भार उठाकर यह मेडल अपने नाम किया. यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में किसी भी श्रेणी में पाकिस्तान का पहला गोल्ड मेडल है. इससे पहले हुसैन शाह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का खाता खोलते हुए कांस्य पदक जीता था.
नूह दस्तगिर ने पहले स्नैच राउंड में 173 किलोग्राम का भार उठाया और फिर दूसरे क्लीन एंड जर्क राउंड में 232 किलोग्राम का भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया.
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू 394 किलोग्राम भार उठाकर दूसरे स्थान जबकि भारत के गुरदीप सिंह 390 किलोग्राम भार उठाकर तीसरे स्थान पर रहे.
पाकिस्तान के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने के बाद पाकिस्तान में जश्न का माहौल है. उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश के लिए इसे गौरवान्वित पल बताते हुए बट को बधाई दी.
उन्होंने ट्वीट कर कहा, वेल डन, बट साहब.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









