
पाकिस्तान में फिर तोड़ा गया हिंदू स्थल, 100 साल पुराने मंदिर पर बोला हमला
Zee News
मंदिर की ऊपरी मंजिल के एक अन्य दरवाजे और सीढ़ियों को नुकसान पहुंचाया गया. डॉन अखबार ने बताया कि खबर के मुताबिक, ‘एवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ETPB) के सुरक्षा अधिकारी सैयद रजा अब्बास जैदी ने रावलपिंडी के बन्नी पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज करवाई. मंदिर पर हमले की ये घटना शहर के पुराना किला क्षेत्र में शनिवार शाम 7.30 बजे हुई थी.
नई दिल्लीः पाकिस्तान (Pakistan) में एक बार फिर पीएम इमरान खान के उस दावे की पोल खुल गई, जिसमें वे अक्सर अल्पसंख्यक हितों की सुरक्षा की बात करते हैं. दरअसल, यहां एक हिंदू मंदिर पर हमला बोला गया और उसमें तोड़-फोड़ की गई. मंदिर 100 साल पुराना बताया जा रहा है और यहां के रावलपिंडी शहर (Rawalpindi) शहर में स्थिति है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



