
पाकिस्तान में चिकन बर्गर से बनाया आइसक्रीम, देखकर भड़के लोग
AajTak
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि एक शख्स मैकडॉनल्ड्स के चिकन बर्गर से आइसक्रीम बना रहा है. इस वीडियो को @darshanpathak नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है
फास्ट-फूड के तौर पर बर्गर बहुत से लोगों की पहली पसंद होती है. लेकिन अगर आप से पूछा जाए क्या कभी चिकन बर्गर से बनी आइसक्रीम खाई है तो आपका जवाब क्या होगा. आप कहेंगे ये क्या सवाल है और भला ऐसा कौन कर सकता है. लेकिन ऐसा हुआ है अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान में जहां चिकन बर्गर से आइसक्रीम बनाई गई जिसे देखकर लोगों ने मुंह बना लिया. जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि एक शख्स मैकडॉनल्ड्स के चिकन बर्गर से आइसक्रीम बना रहा है. इस वीडियो को @darshanpathak नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन पर मजाकिया तौर पर लिखा कि वीडियो देखकर मैकडॉनल्ड्स हमेशा के लिए चिकन बर्गर बनाना बंद कर देगा. वीडियो में दिख रहा है कि शख्स पहले बर्गर को डब्बे से निकालता है और फिर उसका कीमा बना देता है. उसके बाद उसमें दूध और क्रीम मिलाता है जिसके थोड़ी देर बाद वो आइसक्रीम में तब्दील हो जाता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










