
पाकिस्तान में खूब सुर्खियां बटोर रहीं आम की 3 नई किस्म, जानें खासियत
AajTak
भारत में लोगों को दशहरी, लंगड़ा, चौसा, केसर, बादामी, मालदा और तोतापरी आम का स्वाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. लेकिन गर्मियों के इस सीजन में पाकिस्तान में पैदा हुई आम की कुछ प्रजातियां बहुत ज्यादा सुर्खियों बटोर रही हैं.
गर्मियों के मौसम में फलों के राजा आम की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है. लोग मैंगो शेक, चटनी, मुरब्बा और अचार में भी इस स्वादिष्ट फल का जायका लेते हैं. भारत में लोगों को दशहरी, लंगड़ा, चौसा, केसर, बादामी, मालदा और तोतापरी आम का स्वाद ज्यादा पसंद किया जाता है. लेकिन गर्मियों के इस सीजन में पाकिस्तान में पैदा हुई आम की कुछ नई किस्म बहुत ज्यादा सुर्खियों बटोर रही हैं. दरअसल पाकिस्तान के बाजार में शुगर फ्री आम की तीन नई प्रजातियां बिकने के लिए तैयार हैं, जिन्हें कोई भी डायबिटीज मरीज आसानी से खा सकता है. बता दें कि आमतौर पर डॉक्टर डायबिटीज मरीजों को आम न खाने की सलाह देते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, सिंध के टंडो अल्लाहयार में प्राइवेट एग्रीकल्चर फार्म में आम की इन प्रजातियों को साइंटिफिकली मोडिफाई किया गया है. आम की इन तीनों प्रजातियों का नाम सोनारो, ग्लेन और कीट बताया जा रहा है. 'एमएच पंहवार फार्म्स' में आम की ऑर्गेनिक खेती कर रहे गुलाम सरवर ने इस नई किस्म को खोजा है. पाकिस्तान के एक स्थानीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस किस्म को उगाने के लिए विशेष प्रकार की तकनीकों का सहारा लिए गया है और इसमें शुगर को कंट्रोल रखने के लिए कई एक्सपेरीमेंट भी किए गए हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










