
पाकिस्तान में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान गोलीबारी, नौ लोग घायल
ABP News
पाकिस्तान में धारावाहिकों की शूटिंग के लिए निर्माता अकसर संभ्रांत इलाकों में बंगले किराए पर लेते हैं. निर्माता के साथ बहस के बाद चाई ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी थी.
कराची: पाकिस्तान के शहर कराची में स्थित ‘डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी’ में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने गोलियां चला दीं. इस घटना में कम से कम नौ लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कर्मी की पहचान गुल चाई के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि धारावाहिक के निर्माता के साथ बहस के बाद चाई ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी थी. घटना के पीड़ित मामूली रूप से घायल हैं. पुलिस ने एक बयान में कहा, 'सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके पास राइफल मिली है और सभी घायलों को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) में भर्ती कराया गया है. घायलों की उम्र 22 से 40 साल के बीच है.'More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












