
पाकिस्तान पर डिप्लोमेटिक स्ट्राइक से पहले होगी सांसदों की ब्रीफिंग, विदेश जाने वाले डेलिगेशन संग विक्रम मिसरी करेंगे चर्चा
AajTak
सर्वदलीय सांसदों के 7 डिलिगेशन अलग-अलग देशों की यात्रा पर जाएंगे. इससे पहले विक्रम मिसरी दो चरणों में सांसदों को ब्रीफ करेंगे. संसद भवन में पहले चरण की बीफ्रिंग 20 मई को होगी जबकि दूसरी चरण की ब्रीफिंग 23 मई को होगी.
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान को बेनकाब कर रहा है. इस कड़ी में अब सर्वदलीय सांसदों के 7 डेलिगेशन 32 देशों की यात्रा कर आतंक परस्त मुल्क की पोल खोलेंगे और भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दुनिया को जानकारी देंगे. इन डेलिगेशन में अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद, पूर्व मंत्री और पूर्व राजदूत शामिल हैं. इन सांसदों की विदेश यात्रा से पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी पूरे डेलिगेशन को ब्रीफ करेंगे.
दो चरणों में होगी ब्रीफिंग
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सांसदों के 7 डिलिगेशन अलग-अलग देशों की यात्रा पर जाएंगे. इससे पहले विक्रम मिसरी दो चरणों में सांसदों को ब्रीफ करेंगे. संसद भवन में पहले चरण की बीफ्रिंग 20 मई को होगी और इस दौरान श्रीकांत शिंदे, कनिमोझी और संजय झा की अगुवाई वाले तीन अलग-अलग डेलिगेशन को ब्रीफ किया जाएगा. इसके बाद ये तीन ग्रुप 21 से 23 मई के बीच विदेश दौरा करेंगे.
दूसरे चरण की ब्रीफिंग 23 मई को होगी और इसमें सुप्रिया सुले, बैजयंत पांडा, रविशंकर प्रसाद और शशि थरूर की अगुवाई वाले चार अलग-अलग डेलिगेश को विक्रम मिसरी ब्रीफ करेंगे. इसके बाद ये ग्रुप 23 से 25 मई के बीच विदेश दौरा करेगा. कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई में सांसदों का डेलिगेशन अमेरिका, पनामा, गुयाना, कोलंबिया और ब्राजील की यात्रा करेगा.
ये भी पढ़ें: पहले दिया लोन, अब IMF ने 11 शर्तों के साथ दी चेतावनी... क्या करेगा PAK?
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी विक्रम मिसरी लगातार सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ प्रेस ब्रीफिंग कर रहे थे. इस पूरे ऑपरेशन के बारे में देश को विस्तार से बताने और पाकिस्तान के हर झूठ को बेनकाब करने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी. ऐसे में विदेश जाने वाले सांसदों को ब्रीफ कर वह भारत का अधिकारिक स्टैंड उनके सामने रखेंगे, ताकि विदेश में सातों डेलिगेशन हर मुद्दे पर खुलकर चर्चा कर सकें.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










