
पाकिस्तान ने UNSC के प्रस्ताव से हटावाया TRF का नाम, विदेश सचिव ने PAK को दिखाया आईना
AajTak
विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान दशकों से भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहा है और दुनिया को गुमराह करता आया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की धरती पर UN की लिस्ट में शामिल कई ग्लोबल टेररिस्ट खुलेआम घूम रहे हैं. इसमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के साथ-साथ मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे आतंकी शामिल हैं.
पाकिस्तान की ओर से 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्रवाई की है. इस एक्शन में भारत ने लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है. इस मुद्दे पर गुरुवार को विदेश मंत्रालय की ओर से एक प्रेस ब्रीफिंग की गई, जिसमें इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पहलगाम में किया गया आतंकी हमला उकसावे की कार्रवाई था, जबकि भारत की ओर से संयमित और सटीक जवाबी कार्रवाई की गई है.
टेररिज्म का ग्लोबल हब बना पाकिस्तान
विक्रम मिसरी के साथ इस प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल फौजिया कुरैशी और विग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं, जैसा कि इससे पहले बुधवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान देखा गया था. विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को वैश्विक केंद्र बन चुका है और पूरी दुनिया उसकी हरकतों के बारे में जानती है. उन्होंने कहा कि न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में हुई कई आतंकी वारदातों में पाकिस्तान का हाथ होने के पक्के सबूत मिले हैं. दुनिया जानती है कि ओसामा बिन लादेन को कहां मारा गया था और किस देश ने उसे शहीद बताया था.
ये भी पढ़ें: आतंकियों के जनाजे में सेना, पुंछ में गुरुद्वारे पर हमले... विदेश सचिव ने तस्वीरें दिखाकर खोली PAK की पोल
मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान दशकों से भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहा है और दुनिया को गुमराह करता आया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की धरती पर UN की लिस्ट में शामिल कई ग्लोबल टेररिस्ट खुलेआम घूम रहे हैं. इसमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के साथ-साथ मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे आतंकी शामिल हैं. मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने हाल के दिनों में आतंकियों के साथ पाकिस्तान के रिश्तों की बात कुबूली है.
सबूतों पर नहीं करता कार्रवाई

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









