पाकिस्तान ने 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम कैंसिल न करके छात्रों के लिए लिया ये फैसला
AajTak
Pakistan board exam 2021: पाकिस्तान सरकार ने दस जुलाई से बोर्ड परीक्षाएं कराने का फैसला किया है, लेकिन इस फैसले के साथ साथ छात्रों को कुछ सहूलियत भी दी है. जानें- वो क्या हैं....
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बनी खतरनाक स्थिति को देखते हुए भारत में CBSE, ICSE समेत कई राज्य बोर्डों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा कैंसिल कर दी. वहीं पाकिस्तान में छात्रों और अभिभावकों की मांग के बावजूद सरकार बोर्ड एग्जाम कराने को लेकर सख्त है. यहां दसवीं और 12वीं के एग्जाम कैंसिल नहीं हुए हैं. पाकिस्तान सरकार ने दस जुलाई से बोर्ड परीक्षाएं कराने का फैसला किया है, लेकिन इस फैसले के साथ साथ छात्रों को कुछ सहूलियत भी दी है. पाकिस्तान के फेडरल बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एंड सेकेंडरी एजुकेशन (FBISE)ने घोषणा की है कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए परीक्षाएं 10 जुलाई से शुरू होंगी. समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार एफबीआईएसई के अध्यक्ष कैसर आलम ने इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहली बार बोर्ड परीक्षाओं में डिजिटल अटेंडेंस की शुरुआत हो रही है. इससे न तो अब किसी परीक्षा का पेपर गायब होगा और न ही उपस्थिति का कोई इश्यू बनेगा. FBISE के अध्यक्ष के अनुसार अगर कोई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं होता है तो उनके पेरेंट्स को एसएमएस के माध्यम से अलर्ट भेजा जाएगा. इसके अलावा इस बार परीक्षा पत्रों में ई-मार्किंग भी होगी. इसके बाद रिजल्ट भी एक महीने के भीतर तैयार करने की संभावना है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










