
'पाकिस्तान ने हम पर हमला किया तो तगड़ा जवाब देंगे...' ईरानी विदेश मंत्री को जयशंकर की दो टूक
AajTak
जयशंकर ने अपने ईरानी समकक्ष से कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जो जवाबी सैन्य कार्रवाई की है, वह पूरी तरह से टारगेटेड और नपी-तुली है. भारत का कहना है कि पाकिस्तान और पीओके स्थित सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही टारगेट किया गया है, इसमें किसी तरह के सैन्य ठिकाने या फिर आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया है.
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची से दिल्ली में मुलाकात की है. जयशंकर ने इस मुलाकात में ईरान से दो टूक कहा कि भारत हालात को बिगाड़ना नहीं चाहता लेकिन अगर हम पर किसी तरह को कोई हमला होता है तो पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.
ईरान को दी ऑपरेशन की जानकारी
ईरान के विदेश मंत्री ने भारत से पहले पाकिस्तान की यात्रा की थी और दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की थी. लेकिन अब विदेश मंत्री जयशंकर ने सईद अब्बास के साथ द्विपक्षीय बातचीत में कहा कि आप ऐसे समय में भारत आए हैं जब हम 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले का जवाब दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने चला था PAK, भारत ने खट्टे कर दिए दांत
जयशंकर ने अपने ईरानी समकक्ष से कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जो जवाबी सैन्य कार्रवाई की है, वह पूरी तरह से टारगेटेड और नपी-तुली है. भारत का कहना है कि पाकिस्तान और पीओके स्थित सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही टारगेट किया गया है, इसमें किसी तरह के सैन्य ठिकाने या फिर आम नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश नहीं की गई है.
हमला हुआ तो तगड़ा जवाब देंगे

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









