
पाकिस्तान जैसे देशों को झटके पर झटका क्यों दे रहा सऊदी अरब?
AajTak
सऊदी अरब अपने विदेशी कर्ज की नीति को कड़ा करने जा रहा है. पाकिस्तान और मिस्र जैसे देश जो बहुत हद तक सऊदी अरब की मदद पर निर्भर हैं, उन्हें इससे काफी नुकसान होने वाला है. सऊदी अरब अब विदेशों को कर्ज देने के बजाए अपने घरेलू विकास परियोजनाओं पर खर्च बढ़ा रहा है.
सऊदी अरब आए दिन ऐसी घोषणाएं कर रहा है जिससे उसकी मदद पर निर्भर पाकिस्तान जैसे देशों की हालत और पतली होने वाली है. सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जादान ने कहा है कि उनका देश विदेशी सहायता देने के अपने दृष्टिकोण को बदलेगा. उन्होंने कहा है कि सऊदी अरब में अंतरराष्ट्रीय निवेश को मजबूत करने के लिए वो भविष्य में दी जाने वाली विदेशी मदद की प्रक्रिया और शर्तों को कठिन बनाएगा. सऊदी की तरफ से यह घोषणा ऐसे वक्त में की गई है जब पाकिस्तान और मिस्र जैसे देश उसकी मदद पर निर्भर है और हाल ही में इन देशों को सऊदी ने मदद की घोषणा की है.
सऊदी के वित्त मंत्री ने इस बारे में पहली बार 18 जनवरी को स्विट्जरलैंड के दावोस में वार्षिक विश्व आर्थिक मंच पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि सऊदी अरब बिना शर्त किसी देश को लोन नहीं देगा और न ही उन देशों के बैंकों में अपने पैसे बिना शर्त जमा करेगा.
सऊदी अरब का कहना है कि वह अपने लोगों पर कर लगा रहा है इसलिए बाकी देशों को भी चाहिए कि वो अपने आर्थिक विकास के लिए रास्ते निकालें.
वित्त मंत्री ने दावोस में कहा था, 'हम बिना किसी शर्त के सीधे कर्ज और जमा राशि देते थे लेकिन अब हम इसे बदल रहे हैं. हम बहुपक्षीय संस्थानों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि हम यह कह सकें कि हम अपने आर्थिक मदद देने के तरीकों में बदलाव करने की जरूरत है. हम अपने लोगों पर कर लगा रहे हैं और हम दूसरों से भी ऐसा करने की अपेक्षा करते हैं.'
विजन 2030 से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर बढ़ा सऊदी अरब का खर्च
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'विजन 2030' से जुड़ी परियोजनाओं पर खर्च करने के लिए अपनी तेल आधारित अर्थव्यवस्था में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं. माना जा रहा है कि विजन 2030 से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर खर्च करने के लिए सऊदी अरब विदेशी कर्ज नीति को सख्त बना रहा है. वो अब विदेशों की मदद करने से ज्यादा नियोम जैसे घरेलू मेगा प्रोजेक्ट्स पर जोर दे रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









